फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two people were killed, six injured in Rajasthan due to falling celestial power

राजस्थान में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, छह घायल

Tue, 16 Apr 2019 12:59 PM IST
आसिम खान भाषा, बीकानेर/जयपुर
भाषा, बीकानेर/जयपुर Published by: आसिम खान Updated Tue, 16 Apr 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
Two people were killed, six injured in Rajasthan due to falling celestial power
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के बीकानेर जिले में सेामवार को तेज हवाओं और आंधी, बारिश के साथ ओले और आकाशीय बिजली गिरने के हादसों में दस वर्षीय मासूम सहित दो लोगों की मौत हो गई वहीं छह लोग घायल हो गए। इस आपादा में 12 भेडें भी मर गई हैं। राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, अजमेर और कोटा संभागों में सोमवार को तेज हवाओं के साथ आंधी चला।

विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि श्रीगंगानगर में 2 मिलीमीटर, उदयपुर में 1.3 मिलीमीटर, अजमेर में 0.8 मिलीमीटर बारिश और चूरू, कोटा, जयपुर में बूंदाबांदी दर्ज की गई। बीकानेर के देशनोक थाना क्षेत्र में आंधी से खेत में बने एक टिन शेड की दीवार गिर जाने से एक दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। वहीं जामसर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली के गिरने से भेड़ चरा रहे अजीज खां (21) की और उसकी 12 भेड़ों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


देशनोक के थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि पलाना गांव के पास सुजासर में एक खेत में फसल काटने वाले मजदूर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि तेज आंधी से बचने के लिये मजदूर एक टिनशेड के नीचे खड़े थे, अचानक टिनशेड की दीवार ढह जाने से मलबे में दबने से पूजा (10) की मौत हो गई जबकि छह अन्य मजदूर घायल हो गये, जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीकानेर के जिला कलैक्टर कुमार पाल गौतम ने मृतक पूजा व अजीज के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीध्र स्वास्थ्य की कामना की।
गौतम ने चिकित्सकों को घायलों का बेहतर इलाज करने तथा संबंधित उपखंड अधिकारी को मृतकों के परिजनों व घायलों को मृख्यमंत्री सहायता कोष व प्राकृतिक आपदा कोष से तत्काल आर्थिक सहयोग देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed