फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two out of three youths on scooty died due to collision with camper in Nagaur

Rajasthan News: नागौर में कैम्पर की टक्कर से स्कूटी पर सवार तीन में से दो युवकों की मौत, एक गंभीर

Fri, 04 Nov 2022 12:25 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 04 Nov 2022 12:25 PM IST
सार

राजस्थान के नागौर में एक स्कूटी को कैम्पर ने टक्कर मार दी। उस पर तीन युवक सवार थे। इनमें से दो की मौत हो गई। तीसरे की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Two out of three youths on scooty died due to collision with camper in Nagaur
नागौर में सड़क हादसे का शिकार हुई स्कूटी। दो युवकों की मौत हो गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागौर के मानासर चौराहे के पास गुरुवार देर रात कैम्पर ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर तीन युवक सवार थे। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। तीसरा युवक गंभीर बताया जा रहा है। उसका नागौर के जेएलएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन


तीन दोस्त स्कूटी से नागौर की पुलिस लाइन में खड़ी अपनी कार लाने जा रहे थे। इसी दौरान मानासर चौराहे की तरफ से तेज गति से आ रहे कैम्पर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद कैम्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के आने पर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही परसाराम पुत्र भावरूराम (उम्र -32 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, राकेश पुत्र नवरतन परिहार को जोधपुर रैफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। उनका तीसरा साथी चेनाराम पुत्र जेठाराम का नागौर के जेएलएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह परिजनों को दोनों मृतकों के शव सौंप दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश तेज कर दी है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed