फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two miscreants roaming around for robbery arrested in Sri Ganganagar

राजस्थान: लूट की फिराक में घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने दो देशी कट्टे और कारतूस किए जब्त

Sat, 05 Feb 2022 01:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 05 Feb 2022 01:56 PM IST
सार

आरोपियों ने बताया कि वे नरमा की फसल बेचकर घर लौट रहे किसान और राहगीरों को लूटने की फिराक थे। वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने पकड़ उन्हें लिया।

विज्ञापन
Two miscreants roaming around for robbery arrested in Sri Ganganagar
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर जिले में लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास दो देशी कट्टे और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मुकलावा थाना पुलिस के अनुसार देर रात गश्त के दौरान बस स्टैंड छह एम क्षेत्र में होंडा सिटी कार में सवार दो लोग घूम रहे थे। संदिग्ध लगने पर उन्हें रोक कर कार की तलाशी ली गई तो उसमे से दो कट्टे और कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ कल्याण सिंह पुत्र महेंद्र सिंह (28) और जगजीत सिंह उर्फ निक्कू पुत्र पाला सिंह (23) शाहपीनी थाना संगरिया के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


श्रीगंगानगर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों से पूछताछ में कहा कि वे रात के समय नरमा की फसल को बेच कर लौट रहे किसान और राहगीरों को लूटने की फिराक में घूम रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई थानों में केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदात के बारे में भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed