Rajasthan: बीकानेर में करंट लगने से दो मजदूरों की मौत, पानी की टंकी साफ करने के दौरान हुआ हादसा
मजदूर पानी की टंकी साफ करने आए थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया और उनकी मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर शहर के गंगाशहर थाना इलाके में दो मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर गंगाशहर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाल पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह से मिली जानकारी के अनुसार चौरड़िया चौक स्थित इंद्रचंद छल्लाणी के घर की पानी की टंकी साफ करने दो मजदूर आए थे। प्रथमदृष्टया टंकी के अंदर करंट लगने से दोनों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान चौधरी कॉलोनी जगदीश बिश्नोई और रामेश्वरलाल नायक के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव को अपने कब्जे में लेकर शवों को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां उनके पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही हैं।