फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two interstate arms smugglers arrested in Karauli brought illegal weapons from Madhya Pradesh

Rajasthan: करौली में दो अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार, MP से सप्लाई करने लाए हथियारों के साथ पुलिस ने पकड़

Sun, 16 Apr 2023 07:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 16 Apr 2023 07:14 PM IST
सार

करौली पुलिस ने दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लोडेड दो देशी कट्टा और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर मासलपुर चुंगी पर नाकबंदी के दौरान पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Two interstate arms smugglers arrested in Karauli brought illegal weapons from Madhya Pradesh
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली SP नारायण टोंगस के निर्देशन में कोतवाली थाना अधिकारी उदयभान सिंह की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। नारायण सिंह टोंगस ने बताया कि पुलिस द्वारा चलाएं जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र अभियान के तहत शहर के मासलपुर चुंगी पर नाकाबंदी के दौरान हथियारों का जखीरा जब्त करने के साथ ही कुख्यात डकैत लारा मीना और भगवान दास के भाई बदमाश श्रीकेश मीना और बबलू उर्फ अतरा गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। बदमाश श्रीकेश मीना कोतवाली थाना करौली का स्थाई वारंटी है।

विज्ञापन


कोतवाली थानाधिकारी डॉ. उदय भान सिंह ने बताया कि शहर में प्रतिदिन थाना पुलिस के द्वारा अवैध शराब तस्कर और अपराधियों की धरपकड़ के लिए जगह जगह नाकाबंदी की जा रही है। शनिवार को कोतवाली पुलिस टीम की ओर से मासलपुर चुंगी पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान धौलपुर जिले की तरफ से एक लाल रंग की लग्जरी कार आती हुई दिखाई दी। कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से अवैध हथियारों का जखीरा मिला।
विज्ञापन


कार सवाल लोगों से पूछताछ की गई तो उनमें से एक कोतवाली थाने का स्थाई वारंटी श्रीकेश पुत्र बाबूलाल मीना, निवासी सुनीपुर थाना बाड़ी धौलपुर और उसका साथी बबलू सिंह उर्फ अतरा पुत्र बालू सिंह गुर्जर निवासी दौलतिया का धौलपुर निकला।  गाड़ी की तलाशी के दौरान श्रीकेश मीना पर एक देशी कट्टा, 315 बोर लोडेड, 4 जिंदा कारतूस, वही बबलू सिंह उर्फ अतरा पर एक देशी कट्टा हथकड़, 315 बोर लोडेड व 4 जिंदा कारतूस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी श्रीकेश मीना लारा व भगवानदास मीना डकैत का सगा भाई है। जिसके विरूद्ध जिला धौलपुर व करौली के विभिन्न थानो पर कई अपराधिक प्रकरण भी दर्ज हैं। 


इस टीम ने दिया कारवाई को अंजाम
थानाधिकारी ने बताया की कोतवाली थाना के एएसआई प्रेम सिंह, कांस्टेबल, जगवीर सिंह, मंजीत सिंह, सत्येंद्र सहित हंसराज की इन बदमाशों को पकड़ने में अहम भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed