फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two ganja smugglers arrested at Dholpur railway station Rajasthan CID recovered 30 kg ganja

Rajasthan: भुवनेश्वर से गांजा ला रहे दो तस्कर धौलपुर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार, CID ने 30 किलो गांजा किया बरामद

Fri, 27 Jan 2023 08:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 27 Jan 2023 08:23 PM IST
सार

सीआईडी क्राइम ब्रांच राजस्थान की टीम ने धौलपुर जीआरपी की मदद से शुक्रवार की सुबह धौलपुर रेलवे स्टेशन पर दो तस्करों को 30 किलो 600 ग्राम गांजा समेत पकड़ा है।

विज्ञापन
Two ganja smugglers arrested at Dholpur railway station Rajasthan CID recovered 30 kg ganja
पुलिस ने ट्रेन से जब्त किया गांजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीआईडी की गिरफ्त में आए दोनों तस्कर भुवनेश्वर के ब्रह्मपुर से मादक पदार्थ की तस्करी कर  मदनगंज किशनगढ़ सप्लाई के लिए ले जा रहे थे। बरामद किए गए मादक पदार्थ गांजा की बाजार में कीमत करीब 6 लाख रुपए है।  गुरुवार को भी सीआईडी की टीम ने चंदवाजी थाना इलाके में लग्जरी हौंडा सिटी कार सवार तस्कर को 12 ग्राम एमडी ड्रग्स समेत पकड़ा था।

विज्ञापन

    
मुखबिर की सूचना पर मारी रेड 
ADG क्राइम डॉ रवि प्रकाश ने बताया कि सीआईडी के हेड कांस्टेबल मदनलाल शर्मा को मुखबिर से मिली सूचना पर डीआईजी राहुल प्रकाश के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के सुपर विजन , पुलिस निरीक्षक शिव दास के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल शंकर दयाल शर्मा, मदन लाल शर्मा, रविंद्र सिंह एवं कॉन्स्टेबल सोहन देव की विशेष टीम गठित कर धौलपुर के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन

 
भुवनेश्वर से लाई जा रही थी खेप
एडीजी ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि दो तस्कर भुवनेश्वर से मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर ट्रेन से लौट रहे हैं। इस सूचना पर गठित टीम शुक्रवार को धौलपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। जीआरपी के सहयोग से भुवनेश्वर से आई ट्रेन में बैठे तस्कर वार्ड नंबर 12 किशनगढ़ निवासी गोविंद कुमार प्रजापति पुत्र दयाशंकर (28) और वार्ड नंबर 3 किशनगढ़ अजमेर निवासी मनोज वैष्णव पुत्र दयाल चंद (28) को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिनके पास मिले बैग में नशे की खेप पाई गई।पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि वह यह नशे की खेप मदनगंज किशनगढ़ निवासी तरुण कुमार सिंघल के लिए भुवनेश्वर के ब्रहमपुर से लेकर आ रहे थे। इस पर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जीआरपी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed