{"_id":"649bb1d49b565488f0040c13","slug":"two-friends-killed-in-collision-with-unknown-vehicle-on-nh11b-in-dhaulpur-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: एनएच 11B पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार 2 दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: एनएच 11B पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार 2 दोस्तों की मौत
Wed, 28 Jun 2023 09:36 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 28 Jun 2023 09:36 AM IST
सार
धौलपुर में सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों स्कूटी से रिश्तेदारी में शामिल होने जा रहे थे, इस दौरान एनएच 11B पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के एनएच 11B पर मत्सूरा गांव के पास बीती रात अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद स्थानीय बाड़ी सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव कब्जे में लिए और शिनाख्त कर घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने दोनों के शव बाड़ी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। आज बुधवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुनीपुर गांव का रहने वाले 19 साल का मुकेश कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद स्कूटी से अपने दोस्त धर्मेंद्र कुमार (25) पुत्र राजेंद्र प्रसाद सैनी निवासी ओंड़ेला रोड धौलपुर के साथ रिश्तेदारी में शामिल होने जा रहा था। एनएच 11B पर मत्सूरा गांव के पास धोलपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची बाड़ी सदर थाना पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों दोस्तों की मौत हुई है। अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपी चालक की तलाश की कर रही है। परिजनों की मौजूदगी में आज दोनों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अज्ञात आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एक राजमिस्त्री तो दूसरा लगाता था चाट का ठेला
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश कुमार राजमिस्त्री था। वह मार्बल और टाइल बिछाने का काम कर परिवार का जीवन यापन कर रहा था। वहीं, धर्मेंद्र कुमार चाट बेचकर परिवार का गुजारा कर रहा था। घटना से दोनों मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।