फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two employees suspended for negligence in election work in Sirohi district

Rajasthan Election: चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर दो कर्मी निलंबित, जिला निर्वाचन अधिकारी ने की कारवाई

Thu, 23 Nov 2023 09:16 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 23 Nov 2023 09:16 AM IST
सार

जिले में मतदान केंद्र स्थापित विद्यालय में अवकाश घोषित कर दिय गया है। 25 नवम्बर को सिरोही जिले के समस्त विद्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

विज्ञापन
Two employees suspended for negligence in election work in Sirohi district
दो कर्मचारी निलंबित। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। चुनाव के दौरान व्यवस्थाओं एवं चाक चौबंद प्रबंधों के लिए हर आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। इसके साथ ही कहीं पर भी कोई खामी पाई जा रही है तो तत्काल कारवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) डॉ. भंवरलाल द्वारा चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


निलंबित होने वाले कर्मचारियों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरीबूझ दोयतरा के अध्यापक रताराम एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, उपलाखेजडा के अध्यापक धर्मसिंह मीना सम्मिलित हैं। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ यह कारवाई निर्वाचन कार्यों में लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने पर की गई है। निलंबनकाल में मुख्यालय कार्यालय मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, समग्र शिक्षा, सिरोही में रहेगा।
विज्ञापन


सिरोही जिले में मतदान केंद्र स्थापित विद्यालय में अवकाश घोषित
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भंवरलाल ने विधानसभा आम चुनाव, 2023 के दृष्टिगत जिले के ऐसे विद्यालय जिनमें मतदान केंद्र स्थापित किया गया है, उन सभी में 24 नवम्बर को स्थानीय अवकाश रहेगा। इसके साथ ही मतदान दिवस 25 नवम्बर को सिरोही जिले के समस्त विद्यालयों में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed