{"_id":"6234b1c939398f2d6a7d3d45","slug":"two-earthquakes-in-bikaner-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: बीकानेर में दो बार हिली धरती, तीव्रता कम होने के कारण लोगों को महसूस नहीं हुए झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake: बीकानेर में दो बार हिली धरती, तीव्रता कम होने के कारण लोगों को महसूस नहीं हुए झटके
Fri, 18 Mar 2022 09:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 18 Mar 2022 09:52 PM IST
सार
राजस्थान के बीकानेर में 3.4 तीव्रता का पहला भूकंप रात 12.42 बजे आया। इसके करीब दो घंटे बाद 3.2 तीव्रता का दूसरा झटका 2.57 मिनट पर लगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर में बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान अलग-अलग समय में दो बार धरती हिली। जिले के कोलायत और देशनोक के बीच भूकंप का मुख्य केंद्र रहा। इनकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.2 और 3.4 मापी गई है। तीव्रता कम होने और कारण इसकी जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं लगी।
विज्ञापन
मौसम केद्र के अनुसार गुरुवार को 3.4 तीव्रता का पहला भूकंप रात 12.42 बजे आया। इसके करीब दो घंटे बाद 3.2 तीव्रता का दूसरा झटका 2.57 मिनट पर लगा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कम तीव्रता वाले होने के कारण ज्यादा लोगों को भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए। बता दें कि पिछले तीन महीनों में राज्य में तीसरी बार भूकंप आया है। 17 फरवरी को सीकर और जयपुर में भूकंप आया था। इससे पहले पिछली साल 12 दिसंबर बीकानेर में भी भूकंप के झटके लगे थे।
विज्ञापन