फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two day training program for District Election Officers started in Rajasthan

Rajasthan: जिला निर्वाचन अधिकारियों की ट्रेनिंग, चीफ इलेक्शन अफसर बोले- ये चुनाव प्रक्रिया समझने का अवसर

Thu, 17 Aug 2023 06:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Aug 2023 06:51 PM IST
सार

राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान में जिला निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सर्टिफिकेशन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया के व्यावहारिक पहलुओं की गहराई से स्टडी करना जरूरी है।

विज्ञापन
Two day training program for District Election Officers started in Rajasthan
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा है कि जिला निर्वाचन अधिकारियों की कानून-व्यवस्था, आदर्श आचार संहिता की पालना, निर्वाचक नामावली का अपडेशन जैसे निर्वाचन-कार्यों में अहम भूमिका होती है। इसलिए उन्हें निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया के व्यावहारिक पहलुओं की गहराई से स्टडी करना जरूरी है। 

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता गुरुवार को हरीशचन्द्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान में शुरू हुए दो दिवसीय सर्टिफिकेशन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के विशेषज्ञों द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी प्रकियाओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाता सूचियों के आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विभाग ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। इसके माध्यम से 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में वे मताधिकार का उपयोग कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो किलोमीटर दायरे में मतदान केंद्र 
सीईओ ने कहा कि मतदाताओं के निवास के पास ही मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 1425 मतदाता संख्या होने पर और 2 किलोमीटर की परिधि में मतदान केंद्र बनाने का का काम किया जा रहा है। साथ ही विशेष योग्यजनों, ट्रांसजेंडर्स और पीवीटीजी (विशिष्टतः असुरक्षित जनजातीय समूह) के मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए विशेष क्लस्टर कैंप भी आयोजित किए जा रहे हैं। 

इस कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के रिसॉर्स पर्सन के तौर पर  आरिज आफताब, अनिल सलगोत्रा, आरके सिंह,  प्रवास जैन, अशोक कुमार, मनीष गर्ग और पुलक भट्टाचार्य की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण और सर्टिफिकेशन कार्यक्रम के बाद परीक्षा के माध्यम से आंकलन भी किया जाएगा।


कानून-व्यवस्था और जिला निर्वाचन समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा  
कार्यक्रम के पहले दिन कानून-व्यवस्था, जिला निर्वाचन प्रबंधन योजना, आदर्श आचार संहिता, स्वीप, वल्नरेबिलिटी मैंपिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जिला निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं, दूसरे दिन ईवीएम-वीवीपैट, पेड न्यूज और मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति, व्यय अनुरीक्षण, निर्वाचन व्यय लेखा सहित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed