फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two-day fair begins at Mandalnath Mahadev Temple of Jodhpur

Jodhpur: मंडलनाथ महादेव मंदिर में दो दिवसीय मेला का आगाज, मंदिर परिसर की गई आकर्षक सजावट

Wed, 30 Mar 2022 05:41 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 30 Mar 2022 05:41 PM IST
सार

जोधपुर के मंडलनाथ महादेव मंदिर में पूजा के मंडलनाथ मेले का शुभारंभ हो गया। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए फूड स्टॉल और निशुल्क बस की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Two-day fair begins at Mandalnath Mahadev Temple of Jodhpur
मंडलनाथ महादेव मंदिर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जोधपुर के भोगीशैल पहाड़ियों के बीच स्थित ऐतिहासिक श्री मंडलनाथ महादेव मंदिर में दो दिवसीय मेला बुधवार और गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। ग्राम पालड़ी, दईजर स्थित श्री मंडलनाथ महादेव मंदिर में इस बार भव्य रूप से मेले का आयोजन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


श्री मंडलेश्वर महादेव ट्रस्ट के सचिव प्रेम कुमार जोशी ने बताया कि बुधवार सुबह 10:30 बजे गणेश पूजा के साथ मेले का आगाज हुआ। इसके बाद स्वयंभू मंडलनाथ महादेव के स्वयंभू लिंग पर दोपहर 1:00 बजे से पंचामृत के साथ महा रुद्राभिषेक किया गया, जिसमें विद्वान वेद पाठी पंडितों द्वारा रुद्राभिषेक संपन्न करवाया गया। 

विज्ञापन


वहीं शाम 7:15 बजे महाआरती होगी, उसके बाद 8 बजे मंडलनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में विशाल भजन संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जोशी ने बताया कि महाआरती के बाद मंडलनाथ महादेव मेले में अपनी विशिष्ट सेवाएं देने वालों का अभिनंदन किया जाएगा। वहीं विख्यात भजन गायिका सरिता जोशी भजनों की प्रस्तुतियां देगी। सचिव प्रेम कुमार जोशी ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 बजे मंडलनाथ महादेव की महाआरती के बाद महा प्रसादी प्रारंभ होगी जो देर शाम तक चलेगी। मेले को लेकर मंडलनाथ महादेव परिसर में आकर्षक सजावट की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टॉल्स पर रियायती दरों पर मिलेंगे फूड आइटम

ट्रस्ट सचिव प्रेम कुमार जोशी ने बताया कि मंडलनाथ महादेव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्री मंडलेश्वर महादेव ट्रस्ट की ओर से रियायती दर पर स्टॉल्स लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इन स्टॉल्स पर दही बड़ा, काबुली, मावे की कचोरी, पूड़ी सब्जी, डोसा, नमकीन और चाय की व्यवस्था की गई है।


पहली बार शहर में चार जगहों पर मेले का होगा सीधा प्रसारण

श्री मंडलनाथ महादेव ट्रस्ट के सचिव प्रेम कुमार जोशी ने बताया कि इस बार मंडलनाथ महादेव मंदिर के मेले का सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था की गई है। गजेन्द्र इंटरप्राइजेज और डिजिटल वाइकिंग मीडिया के डायरेक्टर योगेश जोशी ने बताया कि बुधवार को मेले के दौरान होने वाली महाआरती, सम्मान समारोह और भजन संध्या का 4 जगहों पर एलईडी बल्ब लगाकर सीधा प्रसारण किया जाएगा। 
जोशी ने बताया कि मंडलनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में अलावा नवचोकीया, भीम जी की हथाई, और हनुमान चौक जालप मोहल्ला में एलईडी वॉल लगाकर मेले का सीधा प्रसारण किया जाएगा।


श्रद्धालुओं के लिए रहेगी नि:शुल्क बसों की सुविधा

श्री मंडलेश्वर महादेव ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रदीप जोशी भाभली ने बताया कि श्री मंडलनाथ महादेव मेले में श्रद्धालुओं के आने जाने के लिए नि:शुल्क बसों की व्यवस्था की गई है। बुधवार को दोपहर तीनम बजे से देर रात्रि 11 बजे तक और गुरुवार को दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक महेश स्कूल, सिवांची गेट के पास से नि:शुल्क बसों की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed