फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two children died due to drowning in the river in Pali

Pali News: नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने उतरे थे छह दोस्त, चार वापस लौटे, एक की हालत गंभीर

Sun, 02 Jul 2023 09:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 02 Jul 2023 09:36 PM IST
सार

पाली जिले में नदी में नहाने उतरे 6 दोस्तों में से 2 की गहरे पानी में जाने से मौत हो गई। इस दौरान पानी में डूब रहे एक बच्चे को बचा लिया गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
Two children died due to drowning in the river in Pali
सूकड़ी नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाली जिले के फालना थाना इलाके में बहने वाली सूकड़ी नदी ने डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। ये दोनों दोस्त अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे। सभी नदी में नहा रहे थे, इस दौरान  तीन दोस्त गहरे पानी में चले गए। इनमें से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीसरे दोस्त को बचा लिया गया।

विज्ञापन


फालना थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में जालोर जिले के हरजी (आहोर) निवासी हिमांशु पुत्र विनोद मालवीय (15) और मोखमपुरा निवासी निर्मल पुत्र महेन्द्र कुमार सैन (17)  की डूबने से मौत हो गई, जबकि मोखमपुरा निवासी क्षितिज पुत्र खीमाराम प्रजापत (18) को बचा लिया गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर फालना थानाप्रभारी सूरजाराम जाखड़ और रानी थानाप्रभारी रविन्द्रपाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। नदी में डूबे बच्चों के शव निकालने के लिए SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने मृतक बच्चों शव नदी से निकालकर परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed