{"_id":"64a1a0700caf26dc550492a3","slug":"two-children-died-due-to-drowning-in-the-river-in-pali-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने उतरे थे छह दोस्त, चार वापस लौटे, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, नहाने उतरे थे छह दोस्त, चार वापस लौटे, एक की हालत गंभीर
Sun, 02 Jul 2023 09:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 02 Jul 2023 09:36 PM IST
सार
पाली जिले में नदी में नहाने उतरे 6 दोस्तों में से 2 की गहरे पानी में जाने से मौत हो गई। इस दौरान पानी में डूब रहे एक बच्चे को बचा लिया गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सूकड़ी नदी में डूबने से दो दोस्तों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली जिले के फालना थाना इलाके में बहने वाली सूकड़ी नदी ने डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई। ये दोनों दोस्त अपने 4 अन्य दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे। सभी नदी में नहा रहे थे, इस दौरान तीन दोस्त गहरे पानी में चले गए। इनमें से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीसरे दोस्त को बचा लिया गया।
विज्ञापन
फालना थाना पुलिस ने बताया कि हादसे में जालोर जिले के हरजी (आहोर) निवासी हिमांशु पुत्र विनोद मालवीय (15) और मोखमपुरा निवासी निर्मल पुत्र महेन्द्र कुमार सैन (17) की डूबने से मौत हो गई, जबकि मोखमपुरा निवासी क्षितिज पुत्र खीमाराम प्रजापत (18) को बचा लिया गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर फालना थानाप्रभारी सूरजाराम जाखड़ और रानी थानाप्रभारी रविन्द्रपाल सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। नदी में डूबे बच्चों के शव निकालने के लिए SDRF टीम को भी मौके पर बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने मृतक बच्चों शव नदी से निकालकर परिजनों को सौंप दिए। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन