{"_id":"63e09664897ca63ebb52d29f","slug":"two-arrested-for-firing-on-history-sheeter-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार, सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: हिस्ट्रीशीटर पर फायरिंग करने वाले दो गिरफ्तार, सुपारी देने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 06 Feb 2023 11:26 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:26 AM IST
सार
जोधपुर शहर में हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू पर पांच दिन पहले गोलियां दागने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों आरोपियों ने मुख्य आरोपी विक्रम नांदिया के इशारे पर राकेश मांजू पर गोलियां चलाईं थीं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर में हिस्ट्रीशीटर राकेश मांजू पर पांच दिन पहले वीतरांग सिटी फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों ने मुख्य आरोपी विक्रम नांदिया के इशारे पर राकेश मांजू पर गोलियां दागी थीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को भोपालगढ़ के पास से पकड़ा है। दोनों को नांदिया ने सुपारी दी थी। पूछताछ में हमलावरों ने खुलासा किया कि दो महीने से कर रहे थे रेकी। पुलिस अब फायरिंग के मुख्य विक्रम नांदिया सहित अन्य की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
डीसीपी पश्चिम गौरव यादव ने बताया कि डालीबाई मंदिर के पास स्थित वीतरांग सिटी में बालेसर के भाटेलाई पुरोहितान राकेश मांजू पर गोली चलाने वाले दो आरोपी दयालराम पुत्र सुजाराम जाट और रघुवीर सिंह पुत्र विजय सिंह राजपूत निवासी भोपालगढ़ बागोरिया को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने हिस्ट्रीशीटर विक्रम नांदिया के कहने पर ही गोली चलाई है। पड़ताल में पता चला कि फायरिंग के बाद दोनों ने विक्रम से बात की थी। गोली चलवाने में भी मुख्य आरोपी विक्रम नांदिया ही है, उसने इन दयालराम और रघुवीर सिंह को रुपये देकर गोली मारने के लिए हायर किया था। पुलिस घटना के बाद से ही आरोपियों की तलाश में जुटी है। इसमें छह थानों की पुलिस, दो एडिशनल अधिकारी व अन्य अधिकारियों की दस टीमें आरोपियों को पकड़ने में जुटी हैं। पुलिस ने बजरंग सिंह पालड़ी, मंगल सिंह अरटिया, रघुवीर सिंह बागोरिया,हैं। हालांकि अभी तक राकेश मांजू के बयान नहीं हो सके हैं। एमडीएम प्रबंधन का कहना है कि इलाज के लिए परिजन चाहें तो वे कहीं भी उसका इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन
गोली चार लोगों ने मिलकर चलाई
बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल के अनुसार गोली चलाने में चार लोग शामिल थे, जिनमें मौके पर मौजूद बजरंग सिंह, दयालराम, रघुवीर सिंह एवं एक धन सिंह नाम का शख्स है। रघुवीर सिंह एवं दयालराम के खिलाफ सिरोही में लूट एवं मारपीट में साल 2020 में केस दर्ज हो रखा है।
विज्ञापन
पूरा प्लान करने वाला बजरंज
अब तक की जांच में सामने आया कि पूरे मामले में प्लान करने वाला बजरंग सिंह था। जोकि घटनास्थल पर था और गोली भी चलाई थी। थानाधिकारी किशनलाल के अनुसार कार को पुलिस ने पहले ही बालरवा के पास के जब्त कर लिया था।
झंवर एवं बोरानाडा पुलिस ने की भोपालगढ़ में घेराबंदी
बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल एवं झंवर थानाधिकारी परमेश्ंवरी ने मिलकर भोपालगढ़ के बागोरिया गांव में आस पास सख्ती रखते हुए घेराबंदी कर बाद में वहां से उक्त दो मुल्जिमानों को दस्यताब कर गिरफ्तार कर लिया है।