फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two and a half year old child died in Sikar by drowning in swamp formed in field due to accumulated rain water

Rajasthan: बारिश के जमा पानी से खेत में बन गया दलदल, ढाई साल के मासूम की फिसलकर मौत

Mon, 11 Jul 2022 08:29 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 11 Jul 2022 08:29 AM IST
सार

बच्चा घर में नहीं मिला तो परिजन उसे ढूंढने लगे, मासूम दलदल में फंसा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं जा सके।

विज्ञापन
Two and a half year old child died in Sikar by drowning in swamp formed in field due to accumulated rain water
बच्चे की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीकर के खंडेला में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। खेत में बरसाती पानी रोकने के लिए बनी मेड़ के पास एकत्रित पानी में एक बच्चा का पैर फिसल गया। कीचड़ में फंस जाने की वजह से मासूम की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुजाना गांव निवासी किशोर स्वामी खेत में मकान बनाकर रहता है। ढाई साल का बच्चा खेलते समय एकत्रित बरसाती पानी में उतर गया। मासूम दलदल में फंस गया। बच्चा घर में नहीं मिला तो परिजन उसे ढूंढते हुए खेत में पहुंचे लेकिन तब तक देर हो गई थी। 

विज्ञापन


दलदल में फंसे बालक को तुरंत परिजन निकालकर खंडेला के राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक उसे काफी प्रयास के बाद भी बचा नहीं सके। बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed