फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two accused involved in supplying and taking opium milk arrested in Sirohi

Sirohi: अफीम दूध का मामला, सप्लाई देने-लेने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने जब्त किया था 6.190 किलोग्राम दूध

Thu, 21 Sep 2023 09:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 21 Sep 2023 09:41 PM IST
सार

रोहिड़ा पुलिस ने पांच दिन पहले कार्रवाई करते हुए जब्त किया था 6.190 किलोग्राम अफीम दूध। अब सप्लाई देने-लेने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे।

विज्ञापन
Two accused involved in supplying and taking opium milk arrested in Sirohi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सिरोही जिले की रोहिड़ा पुलिस ने पांच दिन पूर्व जब्त किए गए 6.190 किलोग्राम अफीम दूध के मामले में सप्लाई देने एवं लेने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गत 17 सितंबर 2023 को सरूपगंज थानाधिकारी हरि सिंह की अगुवाई में टीम ने नाकाबंदी के दौरान गोदावरी बस्ती, छोटी सादडी, पुलिस थाना छोटी सादडी जिला प्रतापगढ़ निवासी नरेन्द्र सिंह पुत्र उकार सिंह जाति कंडारा एवं केसुन्दा पुलिस थाना छोटी सादडी जिला प्रतापगढ़ निवासी गुणवन्तलाल नागदा पुत्र नाथुलाल के पास से उदयपुर पासिंग सियाज से 6.190 किलोग्राम अफीम दूध जब्त किया गया था। 
विज्ञापन


मामले की जांच रोहिड़ा थानाधिकारी कमल सिंह कर रहे हैं। इसके तहत दो किलोग्राम अफीम दूध की सप्लाई देने के मामले में नीमच, मध्य प्रदेश निवासी घनश्याम नागदा पुत्र तुलसीराम नागदा तथा अफीम दूध की सप्लाई प्राप्त करने के मामले में भैसाना गुजरात निवासी देवाभाई पुत्र खेंगारजी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करवाई में पुलिस की दो टीमों का रहा योगदान
पुलिस के अनुसार प्रथम पुलिस टीम में रोहिड़ा थानाधिकारी कमल सिंह, कांस्टेबल रोहिताश, बजरंगलाल, रामलाल, विनोद कुमार एवं डीसीआरबी सैल सिरोही के कांस्टेबल सुरेश कुमार तथा दितीय टीम में रोहिड़ा थाना के हेडकांस्टेबल देवाराम, वागाराम, प्रभुराम, पुखराज सिंह, महिपाल सिंह एवं डीसीआरबी सैल सिरोही के कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed