फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two accused involved in robbery arrested in Barmer

Rajasthan: घर में घुसकर महिला के मुंह में ठूंसा कपड़ा, फिर दिया लूट की वारदात को अंजाम, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Nov 2022 09:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 15 Nov 2022 09:21 PM IST
सार

पुलिस ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Two accused involved in robbery arrested in Barmer
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले की समदड़ी थाना पुलिस ने 10 नवंबर की रात मोतीसरा गांव में हुई वारदात का खुलासा कर दिया है। बदमाशों ने घर में सो रही एक 70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट कर कंठी लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों मनोहर भारती पुत्र केशा (24) और नरपत राम भील पुत्र रुघा राम (20) निवासी मुरडिया थाना रोहट निवासी जिला पाली को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि 11 नवंबर को मोतीसरा गांव निवासी गिरधारी लाल चौधरी ने थाना समदड़ी में एक रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि बीती रात करीब 10:30 उनकी रिश्तेदार पाबू देवी पत्नी पुरखाराम (70) घर में सो रही थी। अचानक दो व्यक्ति घर में घुसे। पाबू देवी के चिल्लाने पर दोनों उसकी छाती पर बैठ गए और मुंह में कपड़ा ठूंस कर गले में पहनी सोने की कंठी तोड़कर भाग गए।  
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना अधिकारी दाऊद खान तुरंत मौके पर पहुंचे। घटनास्थल के निरीक्षण में घटना किसी परिचित द्वारा किया जाना सामने आया। पाबू देवी के पति पुरखाराम 10 साल पहले एक्सीडेंट होने के बाद मानसिक रूप से बीमार हो गए। रात को गोली लेने के बाद उन्हें किसी बात का पता नहीं चलता। दंपति के दोनों बेटे आंध्र प्रदेश में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि मनोहर भारती ने 6-7 महीने पहले पाबू देवी के घर का काम किया था। घटना के रोज उसको मायलावास गांव में देखा गया था। उसे वृद्धा के घर के बारे में सारी जानकारी थी। कर्जा चुकाने के लिए उसने लूट की योजना बनाई। जिसमें अपने गांव के ही नरपत राम भील को साथ मिलाया और फिर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed