फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two accused arrested in kidnapping and murder case

राजस्थान: अपहरण कर युवक की हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Sun, 23 Jan 2022 01:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर  Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 23 Jan 2022 01:23 PM IST
सार

सायला गांव निवासी युवक की लाश लकड़ासर गांव में उसके मामा के घर मिली थी, मृतक के पिता ने बाखासर थाने में अपहरण कर हत्या करने का केस दर्ज कराया था

विज्ञापन
Two accused arrested in kidnapping and murder case
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

जिले में युवक को अगवा कर हत्या करने के मामले में बाखासर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ कर पुलिस हत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है। साथ अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि सायला गांव निवासी जोगाराम की लाश 20 जनवरी को लकड़ासर गांव में उसके मामा के घर मिली थी। मृतक के पिता देवाराम की शिकायत पर अपहरण कर हत्या करने का केस बाखासर थाने में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मामले के खुलासा के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, सीओ चौहटन धर्मेंद्र डूकिया के मार्गदर्शन और थाना अधिकारी कमलेश गहलोत के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी थी। शुक्रवार देर रात आरोपी माना राम जाट पुत्र गोमा राम (32) और मेघा राम जाट पुत्र धर्माराम जाट (33) निवासी लकड़ासर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed