{"_id":"61ed097ab86ce022d91ce44c","slug":"two-accused-arrested-in-kidnapping-and-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: अपहरण कर युवक की हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: अपहरण कर युवक की हत्या करने के दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
Sun, 23 Jan 2022 01:23 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:23 PM IST
सार
सायला गांव निवासी युवक की लाश लकड़ासर गांव में उसके मामा के घर मिली थी, मृतक के पिता ने बाखासर थाने में अपहरण कर हत्या करने का केस दर्ज कराया था
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
जिले में युवक को अगवा कर हत्या करने के मामले में बाखासर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ कर पुलिस हत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है। साथ अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि सायला गांव निवासी जोगाराम की लाश 20 जनवरी को लकड़ासर गांव में उसके मामा के घर मिली थी। मृतक के पिता देवाराम की शिकायत पर अपहरण कर हत्या करने का केस बाखासर थाने में दर्ज किया गया था।
मामले के खुलासा के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, सीओ चौहटन धर्मेंद्र डूकिया के मार्गदर्शन और थाना अधिकारी कमलेश गहलोत के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई थी। टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी थी। शुक्रवार देर रात आरोपी माना राम जाट पुत्र गोमा राम (32) और मेघा राम जाट पुत्र धर्माराम जाट (33) निवासी लकड़ासर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।