फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Hanumangarh Crime News: Two Accused Arrested For Shooting And Killing A Youth

Hanumangarh: गोली मारकर युवक की हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, मारपीट और बेइज्जती का बदला लेने के लिए रची साजिश

Tue, 21 Mar 2023 09:25 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 21 Mar 2023 09:25 AM IST
सार

हनुमानगढ़ के संगरिया थाना क्षेत्र के चक 6 रासूवाला में पड़ोसी के खेत में सरसों की फसल काट रहे युवक पर बाइक सवार दो व्यक्तियों द्वारा फायर कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Hanumangarh Crime News: Two Accused Arrested For Shooting And Killing A Youth
हत्या के आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हनुमागढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र उर्फ सेन्दू सुथार (35 साल) निवासी वार्ड नंबर 34 और संदेश उर्फ सेण्डी विश्नोई (28 साल) निवासी वार्ड नंबर सात संगरिया हाल रोही भगतपुरा थाना संगरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल दो पिस्टल और 13 कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


15 मार्च को 27 साल के मनिन्द्र सिंह का हुआ था मर्डर
एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में 15 मार्च को चक 6 आईडीजी रोही रासूवाला निवासी जगसिर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि सुबह उसका बेटा मनिन्द्र सिंह (27 साल) पड़ोसी के खेत में सरसों निकालने गया हुआ था। शाम करीब पांच बजे एक बाइक पर आए दो जवान उम्र के लड़कों ने पीछे से मनिंद्र के सिर में गोलियां चलाई। अस्पताल में डॉक्टर ने मनिन्द्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने सुरेंद्र उर्फ सेन्दू पर हत्या का शक जताया। घटना की गंभीरता को देख आईजी ओमप्रकाश के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी चौधरी ने एएसपी जस्सा राम बोस, सीओ प्रतीक मिल के सुपरविजन और एसएचओ सुभाष चंद्र कच्छावा के नेतृत्व में थाना स्तर पर तीन टीमें गठित कीं। डीएसटी ने नामजद आरोपी सुरेंद्र उर्फ सेन्दू की तलाश में सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी। तकनीकी सहायता और सूचनाएं जुटाकर आरोपी सुरेंद्र उर्फ सेन्दू और संदेश उर्फ सेण्डी को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दो पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस दोनों से अलग-अलग बरामद किए गए।

20 लाख के लेनदेन के विवाद में हुई रंजिश, घर बुलाकर की थी मारपीट
मृतक मनिन्द्र सिंह और सुरेश उर्फ सेन्दू का आपस में 20 लाख रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। दो साल पहले मनिंद्र ने सुरेंद्र को बातचीत के लिए घर बुलाया। घर बुलाकर बंधक बनाकर मारपीट की गई। इस घटना को लेकर सुरेंद्र मन ही मन कुंठित होता रहा और बदला लेने की साजिश करने लगा। यह बात सुरेंद्र उर्फ सेन्दू ने अपने दोस्त संदेश उर्फ सेण्डी को बताई और दोनों ने मिलकर मनिन्द्र सिंह की हत्या की योजना बना ली। घटना के रोज दोनों बाइक से मृतक के गांव पहुंचे और पीछे से सिर में गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए। पुलिस अब इन दोनों को शरण देने वालों के संबंध में इन्वेस्टिगेशन कर रही है। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम में सीओ प्रतीक मील, एसएचओ संगरिया सुभाष चंद्र, एसआई रणवीर सिंह, राजपाल सिंह, कॉन्स्टेबल हरीश वर्मा, पूनम सिंह, आरिफ, राजेंद्र गंगा विशन, रिंकू कुमार, मनदीप सिंह, रमेश कुमार और थाना, चौकी स्टाफ और डीएसटी टीम शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed