फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Two accused arrested for raping two minors in Hanumangarh

Rape in Hanumangarh: बहला-फुसलाकर दो नाबालिग से अलग-अलग जगह दुष्कर्म, आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Thu, 31 Mar 2022 01:01 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 31 Mar 2022 01:01 PM IST
सार

हनुमानगढ़ में दो नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Two accused arrested for raping two minors in Hanumangarh
नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

हनुमानगढ़ में नाबालिग से दुष्कर्म के दो अलग मामलों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले वारदात में आरोपी स्कूल से लौट रही लड़की को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
 

हनुमानगढ़ एसपी ने बताया कि 26 मार्च 2022 को परिवादी ने थाना संगरिया में रिपोर्ट दी थी। जिसमें उसने बताया कि स्कूल से घर आते समय उसकी नाबालिग भतीजी को रविंद्र उर्फ रवि पुत्र रणजीत सिंह निवासी फतेहपुर बहला फुसलाकर जबरदस्ती अपनी बाइक पर बैठाकर अपने खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने रिपोर्ट पर पॉक्सो एक्ट और आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बुधवार को गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

   

एसपी ने बताया कि इसी प्रकार 14 फरवरी 2022 को दूसरे परिवादी ने थाना संगरिया में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 13 फरवरी की रात उसकी बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला -फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर आईपीसी की धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद मंगलवार को आरोपी रिंकू उर्फ पंकज पुत्र कृष्ण लाल नायक (21) निवासी नगराना थाना संगरिया को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed