{"_id":"64491d42e2857f63fc0982f5","slug":"truck-hit-a-19-year-old-boy-in-churu-died-on-the-spot-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Churu News: चूरू में बाइक से जा रहे 19 साल के युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Churu News: चूरू में बाइक से जा रहे 19 साल के युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत
Wed, 26 Apr 2023 06:19 PM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: जलज मिश्रा
Updated Wed, 26 Apr 2023 06:19 PM IST
सार
संतोष ने बताया कि मेरा छोटा भाई गोविंद पांडिया (19) तारानगर में पढ़ाई करता था। मंगलवार देर रात वह बाइस से सामान लेकर कमरे पर जा रहा था। इस दौरान, सात्यूं सर्किल के पास एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
चूरू के सात्युं सर्किल के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में 19 साल के युवक की मौत हो गई। हादसा चूरू जिले के तारानगर इलाके का है।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल महेशचंद ने बताया कि संतोष पांडिया ने मामले की शिकायत की है। संतोष ने बताया कि मेरा छोटा भाई गोविंद पांडिया (19) तारानगर में पढ़ाई करता था। मंगलवार देर रात वह बाइक से सामान लेकर कमरे पर जा रहा था। इस दौरान, सात्यूं सर्किल के पास एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। बाइक में आग लग गई, जो जलकर खाक हो गई। घायल को मौके पर मौजूद लोगों ने संभाला, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तारानगर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन