फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Truck caught fire while loading in solar plant of Barmer lakhs of goods become ashes

Barmer: सोलर प्लांट में लोडिंग करते वक्त ट्रक में लगी आग, जलते वाहन को परिसर से बाहर निकालकर कूदा ड्राइवर

Wed, 26 Apr 2023 04:26 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 26 Apr 2023 04:26 PM IST
सार

शिव थाना प्रभारी रामप्रताप ने बताया कि मंगलवार शाम आरंग सोलर प्लांट में पैकिंग सामान से ट्रक भरा था, जिसमें अचानक आग लग गई। लेकिन ट्रक ड्राइवर ने बहादुरी दिखाई, उसने जानपर खेलकर ट्रक को परिसर से बाहर लेकर गया और ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
Truck caught fire while loading in solar plant of Barmer lakhs of goods  become ashes
ट्रक में लगी आग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बाड़मेर जिले में निर्माणाधीन प्राइवेट सोलर प्लांट में अचानक आग लग गई। प्लांट में कार्टन लोड कर रहे ट्रक में अचानक आग लग गई थी, जो धीरे-धीरे पूरे ट्रक में फैलती चली गई। हादसा जिले के शिव क्षेत्र के आरंग गांव में निर्माणाधीन प्राइवेट सोलर प्लांट ACME में हुआ था। आग ट्रक की बॉडी से ड्राइवर सीट तक फैल गई थी। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन

कुछ मिनटों में ट्रक से सोलर प्लेटों में लगी आग
बाड़मेर पुलिस के अनुसार, कागज के कार्टून में सामान भरकर ट्रक में लोड किया जा रहा था। इसी दौरान ट्रक में भरे कार्टून में अचानक आग लग गई। ड्राइवर ने होशियारी दिखाते हुए ट्रक को प्लांट परिसर के बाहर ले जाने का प्रयास किया। बाहर जाते हुए ट्रक से जलते कार्टून सूखी घास, वायरिंग और पास पड़ी प्लेटों में गिरने लगे, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। ड्राइवर प्लांट से ट्रक को बाहर लेकर गया और ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक थोड़ी ही देर में जलकर खाक हो गया। आग की लपटें देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और मजदूरों के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन के साथ राजस्व विभाग टीम भी मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर ने दिखाई बहादुरी
शिव थाना प्रभारी रामप्रताप ने बताया कि मंगलवार शाम आरंग सोलर प्लांट में पैकिंग सामान से ट्रक भरा था, जिसमें अचानक आग लग गई। ट्रक को बचाने के लिए गत्ते नीचे डाल दिए। इससे आग सोलर प्लेटों तक पहुंच गई। लेकिन ट्रक ड्राइवर ने बहादुरी दिखाई, उसने जानपर खेलकर ट्रक को परिसर से बाहर लेकर गया और ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से पहुंची फायर बिग्रेड
शिव एसडीएम का कहना है कि मुख्यालय पर फायर बिग्रेड नहीं है, इसलिए फायर ब्रिगेड के पहुंचने में करीब एक घंटा लग गया। लेकिन तब तक लाखों रुपए का नुकसान हो चुका था। स्थानीय ग्रामीणों ने पानी टैंकरों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed