फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Transfer of 30 IPS including five IGs in Rajasthan

राजस्थान में पांच पुलिस महानिरीक्षक समेत 30 आईपीएस के तबादले

Fri, 05 Jul 2019 05:12 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Fri, 05 Jul 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
Transfer of 30 IPS including five IGs in Rajasthan
आईपीएस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान सरकार ने एक आदेश जारी करके शुक्रवार को राज्य में पुलिस महानिरीक्षक, उपमहानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित भारतीय पुलिस सेवा के 38 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर जारी आदेशानुसार पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे अनिल पालीवाल को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एटीएस व एसओजी जयपुर) के पद पर लगाया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन




जोधपुर के पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ को महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय जयपुर, विनीता ठाकुर पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज, रूपिंदर सिंह को महानिरीक्षक इंटेलिजेंस—प्रथम जयपुर, भूपेंद्र साहू को महानिरीक्षक पुलिस मानवाधिकार, पुलिस मुख्यालय जयपुर, बी एल मीणा को महानिरीक्षक पुलिस, गृह रक्षा जयपुर, प्रफुल्ल कुमार को पुलिस आयुक्त जोधपुर के पद पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह जोस मोहन को उपमहानिरीक्षक बीकानेर रेंज, हिंगलाजदान को उपमहानिरीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर, लक्ष्मण गौड को उपमहानिरीक्षक भरतपुर रेंज, प्रसन्न कुमार खमेसरा को उप महानिरीक्षक सीआईडी (क्राइम ब्रांच पुलिस मुख्यालय जयपुर), किशन सहाय मीणा को उपमहानिरीक्षक सीआईडी (क्राइम बांच) जयपुर, सीकर के पुलिस अधीक्षक डा अमन दीप सिंह कपूर को पुलिस उपायुक्त (क्राइम) जयपुर आयुक्तालय के पद पर लगाया गया है।

वहीं भीलवाडा, नागौर, बाड़मेर, जालौर, सीकर, प्रतापगढ, टोंक, डूंगरपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, बांसवाडा और जयपुर ग्रामीण में पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed