{"_id":"6367e5f840196879ae6bacd9","slug":"trailer-entered-tea-shop-death-of-young-man-nagaur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चाय की दुकान में घुसा ट्रेलर, दुकान पर बैठे एक युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चाय की दुकान में घुसा ट्रेलर, दुकान पर बैठे एक युवक की मौत, दो घायल
Sun, 06 Nov 2022 10:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 06 Nov 2022 10:21 PM IST
सार
पादुकला थाना अधिकारी सुमन चौधरी ने बताया की ट्रेलर मेड़ता से अजमेर जा रहा था। इस दौरान हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
हादसे में एक की मौत, दो घायल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के नागौर जिले के पादुकला थाने में एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर चाय की दुकान में जा घुस गया। हादसे में दुकान पर बैठे एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा, जबकि मृतक के शव पीएम के लिए पादुकाला के राजकीय अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घटना नागौर जिले के पादुकला थाना इलाके में में हुई। डोडियासन फांटा स्थित चाय की दुकान पर कुछ लोग बैठकर चाय पी रहे थे। इस दौरान अचानक एक बेकाबू ट्रेलर चाय की दुकान में घुस गया। जिससे दुकान पर चाय पी रहे 3 युवकों को ट्रेलर ने अपनी चपेट में लिया। हादसे में साथना गांव के रामलाल खाती (40), सुरपुरा गांव के रहने वाले लोकेश और पारसी देवी घायल हो गए।
विज्ञापन
पादुकला थानाधिकारी सुमन चौधरी ने बताया की ट्रेलर मेड़ता से अजमेर जा रहा था। इस दौरान हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन