{"_id":"64679e7e96dd9f90250d6e93","slug":"traffic-police-was-checking-vehicles-in-dholpur-two-bike-thieves-from-up-arrested-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: ट्रैफिक पुलिस कर रही थी वाहनों की चेकिंग, यूपी से आए दो शातिर चोर चढ़े हत्थे, चोरी की बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: ट्रैफिक पुलिस कर रही थी वाहनों की चेकिंग, यूपी से आए दो शातिर चोर चढ़े हत्थे, चोरी की बाइक बरामद
Fri, 19 May 2023 09:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 19 May 2023 09:36 PM IST
सार
धौलपुर शहर की ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को बस स्टैंड के पास चेकिंग के दौरान एक चोरी की बाइक के साथ दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को ट्रैफिक पुलिस ने निहालगंज थाना पुलिस के सुपुर्द किया है।
विज्ञापन
धौलपुर में पकड़े गए दो बाइक चोर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में बाइक चोर पकड़ने वाले ट्रैफिक इंचार्ज मंगतूराम ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को बस स्टैंड पर अचानक वाहनों की जांच शुरू की गई थी। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार दो युवक ट्रैफिक पुलिस को संदिग्ध नजर आए। बाइक पर नंबर ना होने की वजह से जब दोनों युवकों से पूछताछ की गई तो पुलिस को बाइक के चोरी होने का शक हो गया। बाइक के चेसिस नंबर से मिलान करने पर पता चला कि जिस बाइक को लेकर दोनों युवक धौलपुर आए थे। वह बाइक फरीदाबाद से चोरी हुई है।
विज्ञापन
दोनों चोर यूपी के आगरा से आए, उम्र 20 और 19 साल
मामले की पड़ताल करने के बाद बाइक के साथ पकड़े गए दोनों युवक रामू (20 साल) पुत्र वीरेंद्र और सचिन (19 साल) पुत्र रामवीर निवासी गढ़ी रामबल आगरा उत्तर प्रदेश ने बाइक चोरी की होना कुबूल कर लिया। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि बस स्टैंड से चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों को निहालगंज पुलिस को सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
बाइक चोरी की कई वारदातों के हो सकते हैं खुलासे
ट्रैफिक इंचार्ज मंगतू राम ने दोनों चोर को स्थानीय निहालगंज थाना पुलिस को अग्रिम कार्यवाही के लिए सुपुर्द किया है। निहालगंज थाना प्रभारी विजय कुमार मीणा ने बताया दोनों बाइक चोर को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान में बाइक चोरी की कई वारदातें खुल सकती हैं। उन्होंने बताया धौलपुर शहर समेत आसपास के इलाकों में बाइक चोरी की लगातार घटनाएं हो रही थी। दोनों चोरों के हत्थे चढ़ने से कई मामलों के खुलासे हो सकेंगे। उन्होंने बताया बाइक चोर गैंग में अन्य सदस्य भी शामिल हो सकते हैं। दोनों बाइक चोर को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन