{"_id":"652a9d9bd71f8c937b090ae4","slug":"tractor-trolley-filled-with-gravel-crushed-two-in-dholpur-one-died-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने दो को रौंदा, साले की मौत और जीजा की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने दो को रौंदा, साले की मौत और जीजा की हालत गंभीर
Sat, 14 Oct 2023 07:24 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 14 Oct 2023 07:24 PM IST
सार
डिशनल एसपी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले के आंगई थाना इलाके के कांकरई गांव में बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार जीजा साले को टक्कर मार दी। हादसे में साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए धौलपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कांकरई गांव के पास पुलिया पर जाम लगा दिया। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली का पुलिस पीछा कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए आरोपी चालक ने ट्रैक्टर को गांव में घुसा गया। कुछ दूर जाने के बाद ट्रैक्टर चालक ने बाइक पर दुकान से सामान लेकर लौट रहे सौरभ (18) पुत्र बच्चू मीणा निवासी कांकरई और उसके जीजा अखिलेश मीणा निवासी कल्लापुरा को टक्कर मार दी। हादसे में सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे आ रही पुलिस मौके पर पहुंची तब तक आरोपी चालक और उसके साथी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक सवार जीजा-साले को बाड़ी अस्पताल पहुंचाया। जहां साले सौरभ को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, जीजा अखिलेश को धौलपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने धौलपुर करौली हाईवे पर कांकरई पुलिया के पास जाम लगा दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े गए। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराकर जाम खुलवाया। एडिशनल एसपी ओमप्रकाश मीणा ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।