फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tractor trolley crushes bike riding couple in Dholpur wife dies

Rajasthan: चौराहे पर खड़े दंपति को बजरी माफिया ने ट्रैक्टर टॉली से रौंदा, पत्नी की मौत और पति घायल; आरोपी फरार

Tue, 02 Jan 2024 04:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 02 Jan 2024 04:51 PM IST
सार

धौलपुर जिले के वॉटर वर्क चौराहे पर खड़े बाइक सवार दंपति को तेज रफ्तार ट्रैक्टर टॉली से रौंद दिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। 

विज्ञापन
Tractor trolley crushes bike riding couple in Dholpur wife dies
धौलपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले में बजरी माफियाओं का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाईवे हो या फिर लिंक सड़क मार्ग बजरी माफिया सभी जगह दुर्घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ताजा मामला मंगलवार दोपहर को कोतवाली थाना इलाके के वॉटर वर्क चौराहे पर देखने को मिला है। रेड सिग्नल पर वॉटर वर्क चौराहे पर खड़े बाइक सवार दंपति को मोरोली गांव की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बजरी माफिया ने ट्रैक्टर टॉली से रौंद दिया। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, वहीं पति घायल हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नीम की बसई गांव निवासी संतोष शर्मा पत्नी 35 वर्षीय रेखा शर्मा को बाइक पर बिठाकर धौलपुर शहर में आ रहा था। वाटर बॉक्स चौराहे पर रेड लाइट होने के कारण से रुक गया। इस दौरान मोरोली गांव की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर टॉली सवार बजरी माफिया ने बाइक पर बैठे दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी रेखा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि पति संतोष शर्मा घायल हो गया। दुर्घटना को अंजाम देकर बजरी माफिया मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से पति-पत्नी को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर पत्नी को मृत घोषित कर दिया। घायल पति को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने हाईवे सहित आसपास के लिंक सड़क मार्गों पर नाकाबंदी भी कराई। लेकिन, आरोपी बजरी माफिया का सुराग नहीं लग सका है। कोतवाली पुलिस ने महिला की शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। जिला अस्पताल में परिजन और गांव के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया फरार बजरी माफिया की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed