{"_id":"653e91a2db6214e7970bbde7","slug":"tractor-driver-hits-girl-playing-in-front-of-house-people-beat-her-dhoplur-news-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: घर के सामने खेल रही बच्ची को मारी टक्कर, लोगों ने बजरी माफिया को पीटा, ट्रैक्टर और ट्रॉली जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: घर के सामने खेल रही बच्ची को मारी टक्कर, लोगों ने बजरी माफिया को पीटा, ट्रैक्टर और ट्रॉली जब्त
Sun, 29 Oct 2023 10:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:38 PM IST
सार
धौलपुर में बजरी से भरे टैक्टर-टॉली में एक चार साल की बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे बाद लोगों ने चालक को पकड़कर बुरी तरह पीट दिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलपुर जिले के बाड़ी शहर के धनोरा रोड पर रविवार देर शाम बजरी माफिया ने ट्रैक्टर से घर के सामने खेल रही 4 साल की बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने टैक्टर चालक बजरी माफिया को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी। सूचाना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बजरी माफिया और बच्ची को बाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत चलते आरोपी को प्राथमिक उपचार के बादा जिला अस्पताल रेफर किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बाड़ी शहर के धनोरा सड़क मार्ग पर 4 साल की बच्ची बालिका मोहिनी पुत्री राम लखन खटीक घर के सामने सड़क पर खेल रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने आरोपी बजरी माफिया धर्म सिंह निवासी खिडोरा की जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को लोगों से चंगुल से मुक्त कराकर बाड़ी राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर चोट आने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर, बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है। चालक धर्म सिंह को मारपीट में गंभीर चोटें आई हैं। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन