{"_id":"62206a3d429a117a2d21134a","slug":"torn-clothes-after-assaulting-a-woman-in-udaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: महिला के साथ मारपीट कर फाड़े कपड़े, अर्धनग्न हालत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: महिला के साथ मारपीट कर फाड़े कपड़े, अर्धनग्न हालत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल
Thu, 03 Mar 2022 12:41 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:41 PM IST
सार
उदयपुर में दो महिलाओं ने एक महिला के साथ मारपीट कर उसके कपड़े और फिर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में एक महिला पीड़िता पर पति के साथ संबंध होने का आरोप रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदयपुर के डबोक थाना इलाके में महिला को अर्धनग्न कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला के मारपीट कर उसका वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता ने बदसलूकी के विरोध में एसपी के समक्ष पेश होकर शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार डबोक क्षेत्र के राणावतो के गुड़ा गांव में एक महिला मजदूरी कर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में ठेकेदार मोहन गमेती की पत्नी कैलाशी और एक अन्य महिला ने उसे रोका और झाड़ियों में ले गई। दोनों आरोपी महिलाओं ने मारपीट करते पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
वीडियो में एक आरोपी महिला उसके पति के साथ संबंध होने की बात कहते हुए गालियां भी दे रही है। मारपीट के दौरान पीड़िता लगतार छोड़ने की बात कह रही है, दोनों महिलाएं उसे गालियां देकर मारती रहती हैं। घटना के बाद पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंच और आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन