{"_id":"6479886350182132c40983c9","slug":"tonk-news-fellow-carpenter-thigh-cut-off-from-glander-machine-in-deoli-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk News: देवली में ग्लेंडर मशीन से साथी कारपेंटर की काट दी जांघ, लेन-देन का है विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: देवली में ग्लेंडर मशीन से साथी कारपेंटर की काट दी जांघ, लेन-देन का है विवाद
Fri, 02 Jun 2023 11:43 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 02 Jun 2023 11:43 AM IST
सार
राजस्थान में टोंक जिले के देवली में गलेंडर मशीन से एक व्यक्ति ने साथ में काम करने वाले कारपेंटर की जांघ काट दी। पुराने लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। पीड़ित के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक में देवली शहर के पेट्रोल पंप चौराहे के समीप स्थित एक भवन में चल रहे फर्नीचर के काम के दौरान दो कारपेंटर परस्पर उलझ पड़े। विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने अपने दूसरे साथी पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के पर्चा बयान पर परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस धारा-307 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि घटना स्थल शहर के मुख्य रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा भवन के ऊपरी मंजिल पर है। उन्होंने बताया कि यहां मकान में ब्यावर के दो कारपेंटर फर्नीचर का काम कर रहे थे, जिनमें किसी बात को लेकर विवाद हो गया। फिलहाल, यह सामने आया कि दोनों के बीच किसी तरह पुराने लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इस पर आरोपी सुनील खाती निवासी ब्यावर ने अपने साथ काम कर रहे मदन खाती पर सिर पर दे मारी। इससे मदन के सिर पर 18 टांके आए।
विज्ञापन
वहीं इससे मन नहीं भरा तो आरोपी सुनील ने मदन की दाई जांघ पर फर्नीचर के कटिंग काम में आने वाला ग्लेंडर चला दिया। इससे मदन की जांघ कट गई। मौके पर काफी खून के फव्वारे फूट गए। विवाद की आवाज और चिल्लाने का शोर सुनकर मकान मालिक ऊपर पहुंचे तो उन्होंने दोनों को अलग किया तथा पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर सहायक उपनिरीक्षक दिलीप सिंह पुलिस, उपाधीक्षक सुरेश कुमार समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। जहां भागने का प्रयास कर रहे आरोपी सुनील खाती को पुलिस ने डिटेन कर लिया। घटना से हड़कंप मच गया। वहीं काफी मात्रा में रक्त फैलने से घायल मदन का प्राथमिक उपचार कराकर उसे अजमेर रेफर कर दिया गया। जहां अजमेर के जेएलएन अस्पताल में उसका उपचार जारी है। थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर आईपीसी की धारा-307 के तहत हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।
पूर्व में भी चल रहा था विवाद...
थाना प्रभारी ने बताया कि देवली में थाने के समीप एक स्थित दुकान मालिक की यहां भी दोनों कारपेंटर ने एक साथ काम किया। वहां से मालूम पड़ा कि दोनों में यहां पर भी विवाद चल रहा था। संभवत लेनदेन को लेकर यह विवाद सामने आया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस पकड़ की गहनता से तफ्तीश करेगी।