{"_id":"6a92f49060f42105440676cf","slug":"tonk-cyber-fraud-gang-busted-399-sim-cards-2-crore-fraud-case-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: टोंक में साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़, 399 सिम से 2 करोड़ की ठगी! 11 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: टोंक में साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़, 399 सिम से 2 करोड़ की ठगी! 11 आरोपी गिरफ्तार
Sat, 29 Aug 2026 08:34 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:34 PM IST
सार
Rajasthan News: टोंक में पुलिस ने फर्जी सिम, बैंक खातों और सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। 399 सिम और 81 शिकायतों से जुड़े नेटवर्क में 11 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के टोंक जिले से साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने 399 सिम का इस्तेमाल करके लोगों को अपना शिकार बनाया। मामले में 2 करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा होने की उम्मीद है।
फर्जी सिम से बनाया साइबर ठगी का पूरा नेटवर्क
फर्जी सिम कार्ड से मोबाइल नेटवर्क खड़ा कर फर्जी बैंक खातों में ठगी की रकम मंगवाकर और सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाने वाले साइबर ठगी के संगठित नेटवर्क की परतें खुलीं तो पुलिस भी चौंक गई। गिरोह ने 399 सिम कार्ड का इस्तेमाल किया और साइबर क्राइम पोर्टल पर गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध 81 शिकायतें दर्ज मिलीं। दत्तवास थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरोह के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में करीब दो करोड़ रुपये की साइबर ठगी का खुलासा होने की संभावना है।
ठगी की कमाई से खरीदीं कारें, नकदी भी बरामद
पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य साइबर ठगी से अर्जित रकम को फर्जी बैंक खातों और म्यूल अकाउंट के जरिए इधर-उधर करते थे। इसके बाद रकम को एटीएम सहित अन्य माध्यमों से निकाल लिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की राशि से खरीदी गई 3 कारें जब्त की हैं। इसके अलावा 37 हजार 210 रुपये की रकम भी बरामद की गई है।
विज्ञापन
आईफोन से लैपटॉप तक, मिला पूरा साइबर सेटअप
पुलिस की कार्रवाई में आरोपियों के पास से चार आईफोन 17 अल्ट्रा, गैलेक्सी सहित पांच एंड्रॉयड मोबाइल और करीब 90 हजार रुपये कीमत का लैपटॉप बरामद किया गया है। ठगी की रकम म्यूल अकाउंट से निकालने में इस्तेमाल किए जा रहे चार एटीएम कार्ड भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस अब अन्य मोबाइल फोन, वाई-फाई डिवाइस, लैपटॉप और प्रोजेक्टर डिवाइस की बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
फर्जी पहचान के सहारे चल रहा था ठगी का खेल
साइबर ठगी गैंग की पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग पहचान और फर्जी दस्तावेजों के सहारे सिम कार्ड तथा बैंक खाते हासिल कर साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित करते थे। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क किया जाता और इसके बाद उन्हें अलग-अलग तरीकों से ठगी का शिकार बनाया जाता था। ठगी की रकम म्यूल अकाउंट में पहुंचाने के बाद गिरोह के सदस्य उसे निकाल लेते थे।
81 शिकायतों ने खोली गिरोह की परतें
गुरुवार देर शाम डीएसटी और दत्तवास पुलिस टीम ने आरोपियों को डिटेन कर साइबर पोर्टल पर उनके रिकॉर्ड की जांच की। जांच में आरोपियों के खिलाफ एनसीआर पोर्टल और हेल्पलाइन से जुड़ी कुल 81 शिकायतें सामने आईं। शिकायतों की संख्या सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों के नेटवर्क और लेन-देन की कड़ियां खंगालनी शुरू कर दी हैं।
दो करोड़ की ठगी का अनुमान, नेटवर्क की जांच जारी
प्रारंभिक जांच में गिरोह का नेटवर्क काफी बड़ा होने के संकेत मिले हैं। डीएसटी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ अभी जारी है। पूछताछ में साइबर ठगी की रकम करीब दो करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने किन-किन लोगों को निशाना बनाया, ठगी की रकम किन खातों में पहुंचाई गई और नेटवर्क में इनके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
11 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने नाम भी बताए
दत्तवास थानाधिकारी निरमा ने बताया कि साइबर ठगी के आरोप में पुलिस ने महेश मीणा (25) पुत्र चौथमल मीणा निवासी पंचाला अलीगढ़, राहुल मीणा (29) पुत्र चौथमल मीणा निवासी पंचाला अलीगढ़, विजेंद्र मीणा (28) पुत्र घनश्याम मीणा निवासी हैदरीपुरा अलीगढ़, सोनू मीणा (22) पुत्र रमेशचंद मीणा निवासी पंचाला अलीगढ़, मनीष मीणा (24) पुत्र हनुमान मीणा निवासी पंचाली अलीगढ़, अरविंद मीणा (25) पुत्र जगदीश मीणा निवासी पंचाला, रोहित मीणा (20) पुत्र लड्डूलाल मीणा निवासी पंचाला, रिंकेश उर्फ रिंकु मीणा (18) पुत्र रामस्वरूप मीणा निवासी पंचाला, नमोनारायण मीणा (21) पुत्र रामस्वरूप मीणा निवासी बिशनपुरा अलीगढ़, अंशुमान मीणा (22) पुत्र रामप्रकाश मीणा निवासी पंचाली और सौरभ मीणा (23) पुत्र राजेश मीणा को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: टिकट पर घमासान; बीजेपी में भरतपुर पर बवाल, कांग्रेस वॉर रूम में नेताओं के बीच भिड़ंत
फर्जी सिम और खातों के सप्लायरों तक पहुंचेगी जांच
आरोपियों के विरुद्ध आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण का अनुसंधान निवाई थानाधिकारी घासीराम की ओर से किया जा रहा है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, फर्जी सिम और बैंक खातों की सप्लाई करने वालों तथा ठगी की रकम के पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।