फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tomato 120 and ginger Rs 240 kg in Rajasthan big jump in vegetables prices

Rajasthan: टमाटर 120, अदरक 240, भिंडी-करेला और ग्वार फली 80 रुपए किलो, प्रदेश में सब्जियों की कीमत में लगी आग

Thu, 29 Jun 2023 03:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 29 Jun 2023 03:48 PM IST
सार

राजस्थान में मानसून में सब्जियों के दामों में आग लग गई है। लोकल सब्जियों की आवक खत्म होने से बाहरी राज्यों से महंगी सब्जियां मंडियों में पहुंच रही हैं। थोक मंडी में भाव ज्यादा होने के कारण छोटी स्थानीय मंडियों रेहड़ी, ठेलों, दुकानों और फुटपाथ पर बिकने वाली सब्जियों के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं।

विज्ञापन
Tomato 120 and ginger Rs 240 kg in Rajasthan big jump in vegetables prices
प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में बीते 7 दिनों में सब्जियों के दामों में तेजी से उछाल आया है। सब्जियों के दाम 3 गुना तक बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा दाम टमाटर और अदरक के चढ़े हैं। टमाटर 120 किलो, अदरक 240 रुपए किलो, भिंडी, ग्वार फली, करेला, बींस और ब्रोकली 80 रुपए किलो तक बिक रहे हैं। सब्जियों के बढ़े दामों के कारण किलो की बजाय सब्जी वाले पाव के हिसाब से कई सब्जियों के दाम ग्राहकों को बताने लगे हैं।

विज्ञापन


जैसे टमाटर 30 रुपए पाव, अदरक 60 रुपए पाव, भिंडी 20 रुपए पाव, ग्वार फली 20 रुपए पाव, करेला 20 रुपए पाव। दाम कम नजर आएं और किलो के भाव बताने पर ग्राहकों को सदमा ना लगे इसलिए यह ट्रिक अपनाई जा रही है। राजस्थान की मंडियों में कीमतें बढ़ने और डिमांड ज्यादा होने से टमाटर लाल हो गया है। प्रदेश के प्रमुख शहरों में खुदरा और फुटकर में टमाटर के भाव इस प्रकार हैं-
विज्ञापन


शहर-टमाटर भाव (रुपए/किलो)

  • जयपुर- 110-130
  • जोधपुर-120-140
  • उदयपुर-130-140
  • कोटा-120-140
  • अजमेर-120-130
  • बीकानेर-120-140
  • भरतपुर-110-130
  • टोंक-110-130
  • दौसा-110-130
  • सीकर-120-140
  • झुंझुनूं-120-140
  • भीलवाड़ा-130-140
  • पाली-120-130

मुहाना मंडी में थोक में के भाव
राजस्थान की सबसे बड़ी थोक भाव वाली जयपुर की मुहाना सब्जी मंडी जहां से प्रदेशभर की सब्जी मंडियों और सब्जी व्यापारियों के यहां सब्जियां सप्लाई होती हैं। वहां भी सब्जियों के दामों में बड़ी तेजी आई है। पूरे प्रदेश में इसी मंडी से माल सप्लाई होता है। जयपुर के बड़े होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट भी यहीं से सब्जियां लेते हैं। आज मुहाना मंडी में सब्जियों के थोक व्यापारिक भाव और बढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुहाना सब्जी मंडी अध्यक्ष राहुल तवंर ने बताया कि टमाटर के अदरक के भाव आसमान छू रहे हैं। आज मुहाना मंडी में टमाटर 70 से 80 रुपए प्रति किलो तक थोक भाव में बिका। टमाटर के भावों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। खुदरा बाजार में टमाटर 120 रुपए किलो तक बिक रहा है। मुहाना मंडी में टमाटर बैंगलुरु, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश से आ रहा है। लोकल क्षेत्रों से टमाटर की आवक खत्म हो चुकी है। इसलिए टमाटर की आवक अन्य प्रदेशों से मुहाना मंडी में हो रही है। वहीं अदरक बेंगलुरु से आ रही है। अदरक की फसल कमजोर होने से अदरक के दामों में भी काफी तेजी है। आने वाले दिनों में सब्जियों के कारण महंगाई बढ़ेगी और सब्ज़ियों के भावों मे तेजी रहेगी। जिसका सीधा-सीधा भार आम उपभोक्ता पर पड़ेगा। मुहाना मंडी में सब्जियों के थोक भाव इस प्रकार हैं।

सब्जी- थोक भाव, रुपए/ किलो

  • टमाटर- 70 से 80 
  • अदरक - 150 से 160 
  • नींबू - 25 से 30 
  • करेला - 30 से 35 
  • टिन्डे - 35 से 40 
  • अरबी- 25 से 30 
  • ग्वार फली- 25 से 28 
  • हरि मिर्च - 20 से 25 
  • लोकी - 18 से 20
  • भिंडी - 25 से 30 
  • बैंगन - 10 से 12 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed