फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Togadia on his statement

जो मैसेज देना था दे दिया: तोगड़िया

Fri, 19 Sep 2014 01:50 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Fri, 19 Sep 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
Togadia on his statement

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि अमरनाथ यात्रा पर पत्थर पड़ेगा तो देश का हिंदू चुप नहीं रह सकता। मैंने जो कहा उस पर कायम हूं और जिन्हें जो मैसेज देना था वो दे दिया। भारत में कोई हिंदुओं पर हाथ नहीं डाल सकता।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "अगर आप हनुमान की पूंछ में आग लगाओगे तो लंका जल जाएगी। गोधरा की घटना के कारण गुजरात दंगे हुए। हिंदू युवती से रेप की कथित घटना के चलते मुजफ्फरनगर दंगे हुए।"
विज्ञापन


तोगड़िया ने सोमवार को जयपुर में पत्रकारों से कहा, "मेरे कहने का मतलब स्पष्ट है, जिसे कोई भी समझ सकता है। तोगड़िया ने अमरनाथ यात्रियों पर हमला करने वालों को खुली चेतावनी देते हुए कहा था कि हिंदुओं के धैर्य की परीक्षा न ली जाए। हिंदू भी ईंट और पत्थर उठा सकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर में बोले तोगड़िया

Togadia on his statement

अमरनाथ के बेस कैंप में हिंसा के बीच प्रवीण तोगडिया ने मुसलमानों को चेताते हुए कहा था कि वे 2002 के गुजरात दंगों को भूल सकते हैं, लेकिन पिछले साल मुजफ्फरनगर में हुए दंगे तो याद होंगे।

उन्होंने कहा था कि अमरनाथ यात्रियों पर हमले से मुगलकाल की याद ताजा हो गई। बहुसंख्यकों की सहनशीलता को कमजोरी समझने की गलती न की जाए। वे भी ईट और पत्थर उठा सकते हैं।

तोगड़िया ने आरोप लगाया, "जम्मू कश्मीर सरकार आतंकियों पर कार्रवाई करने से बच रही है। बालताल बेस कैंप में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में 40 लोग घायल हो गए थे। हिंसा उस वक्त भड़की थी तब खच्चर चलाने वालों और लंगर लगाने वालों के बीच झड़प हो गई थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed