{"_id":"6231eed11cb9c46e0a6ec8ff","slug":"three-youths-died-after-being-hit-by-speeding-trailer-in-jodhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसे में तीन की मौत: बजरी से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर पलटा, नीचे दबने से तीन बाइक सवार युवकों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसे में तीन की मौत: बजरी से भरा तेज रफ्तार ट्रेलर पलटा, नीचे दबने से तीन बाइक सवार युवकों ने गंवाई जान
Wed, 16 Mar 2022 07:36 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 16 Mar 2022 07:36 PM IST
सार
बजरी से भरे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन लोगों की जान ले ली। ट्रेलर तीनों युवकों को करीब 15 फीट तक घसीटकर ले गया और फिर अनियंत्रित होकर पलट गया। उसके नीचे दबने से तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
इस तरह पलटा बजरी से भरा ट्रेलर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बजरी से भरे तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से तीन बाइक सवारों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार ट्रेलर तीनों को करीब 15 फीट तक घसीटकर ले गया और फिर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा सूरसागर के समीप कालीबेरी नंदलाव के पास हुआ। बजरी से भरा एक ओबर लोड ट्रेलर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान पास में चल रही एक बाइक उसकी चपेट में आ गई। बजरी में दबने से बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद मौके पर जेसीबी को बुलाया गया। बजरी में दबे लोगों को बचाने के लिए हाथ से बजरी हटाई गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। मृतकों के शवों को पीएम के लिए मोर्च्युरी में रखवाया दिया गया है, पुलिस उनकी पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
नहीं बचाई जा सकी जान
मौके पर मौजदू लोगों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे कालीबेरी नंदलाव के पास ट्रेलर के पलटने की सूचना मिली। सड़क पर फैली बजरी को रास्ते से हटवाने के लिए जेसीबी को बुलाया गया। इस दौरान जानकारी मिली कि बजरी के नीचे तीन लोग भी दबे हुए हैं। इसके बाद उन्हें बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।