फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three Persons Died And 2 Injured Clash Between Two Groups In Bhusawar Of Bharatpur

Bharatpur Firing: पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच चली गोलियां, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 घायल

Fri, 14 Oct 2022 07:33 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Oct 2022 07:33 AM IST
सार

राजस्थान में भरतपुर जिले के भूसावर थाने इलाके के गांव पथेना में गुरुवार को दो पक्षों में आपसी रंजिश में फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष के तीन लोगों की मौत हो गई है। दो गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Three Persons Died And 2 Injured Clash Between Two Groups In Bhusawar Of Bharatpur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भरतपुर के भुसावर थाना क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग में गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। उधर, इस फायरिंग में घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दो पक्षों के बीच कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि यह विवाद कुछ दिन पहले बच्चों के बीच में हुआ था, जिसने तूल पकड़ लिया। गुरुवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और फायरिंग शुरू हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष द्वारा की गई फायरिंग में गोली लगने से एक पक्ष के विजेंद्र सहित उसके दो पुत्र हेमू और किशन की गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव में दहशत का माहौल...
बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच काफी देर तक फायरिंग होती रही। इस फायरिंग से भयभीत होकर गांव के लोग अपने अपने घरों में कैद हो गए थे। वहीं, पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और गांव में पुलिस जाब्ता लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने के बाद पिता और उसके दोनों पुत्रों को भुसावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जांच के लिए और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। दो अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed