Jaipur: हथियार तस्करी करने वाली गैंग पर कसा शिकंजा, हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाश गिरफ्तार
पुलिस ने बदमाशों के पास से छह पिस्टल, आठ मैगजीन, 11 कारतूस और दो साइलेंसर बरामद किए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर अपराधी सहित तीन वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से छह पिस्टल, आठ मैगजीन, 11 कारतूस और दो साइलेंसर बरामद किए हैं।
जयपुर रेंज आईजी उमेश चंद्र दत्ता और एसपी मनीष अग्रवाल के निर्देशन में कार्रवाई हुई। पुलिस ने बदमाश मुकेश प्रजापत, साहरुदीन उर्फ शेरू और गणेश उर्फ भाटिया को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने विभिन्न जगह पर हथियार तस्करी करना कबूल किया है।