{"_id":"5cd16646bdec22073f3f0c88","slug":"three-men-sexual-harassed-to-a-minor-girl-in-bharatpur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में नाबालिग लड़की के साथ तीन व्यक्तियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में नाबालिग लड़की के साथ तीन व्यक्तियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Tue, 07 May 2019 04:34 PM IST
आसिम खान
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 07 May 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
राजस्थान के भरतपुर जिले के बयाना थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो भाईयों सहित तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बयाना के पुलिस उपाधीक्षक चैतराम सेवदा ने बताया कि भील का बाड़ा के पास स्थित खुशप्रेम गांव की निवासी 17 वर्षीय युवती ने तीन व्यक्तियों पर अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार, सोमवार की शाम को उसकी मां एक विवाह समारोह में गई थीं और वह घर पर अकेली थी। आरोपियों ने पहले उससे पीने का पानी मांगा और फिर जबर्दस्ती घर में घुस कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीडिता की मेडिकल जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन