{"_id":"643823e306c3c85ca90faf33","slug":"three-killed-five-injured-in-collision-between-two-trucks-in-hanumangarh-road-accident-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हनुमानगढ़ में दो ट्रकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत, पांच भैंसों ने भी मौके पर ही तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हनुमानगढ़ में दो ट्रकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत, पांच भैंसों ने भी मौके पर ही तोड़ा दम
Thu, 13 Apr 2023 09:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 13 Apr 2023 09:16 PM IST
सार
हनुमानगढ़ में अचानक पशु आ जाने से 2 ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। एक ट्रक में सवार पांच भैंसों की भी मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद पलटा ट्रक और मृत भैंसें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में सड़क पर अचानक पशुओं के सामने आने से एक ट्रक बाइक सवार तीन लोगों को चपेट में लेते हुए दूसरे ट्रक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, 5 लोग घायल हो गए। घायलों को हिसार रेफर किया गया है। हादसा बुधवार रात 11.30 बजे भादरा-हिसार रोड़ पर पटवा गांव के नजदीक हुआ। वहीं, हादसे में ट्रक में लदी हुई 5 भैंसों की भी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हेड कांस्सटेबल राजेंद्र सिंह ने बताया कि भादरा-हिसार रोड़ पर भादरा से 4 किलोमीटर दूर पटवा गांव में रात 11.30 बजे सड़क पर अचानक पशुओं की टोली आ जाने से दोनों ट्रक ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठे और एक बाइक को अपनी चपेट में लेते हुए आपस में टकरा गए। हदस में बाइक सवार युवक सहित ट्रक में सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाइक सवार राकेश कुमार (30) पुत्र मेनपाल जाट निवासी पटवा और ट्रक सवार आस मोहम्मद (42) पुत्र समशुद्दीन निवासी हापुड़ यूपी और नरेश कुमार (44) पुत्र धनीराम जाटव निवासी विजयनगर जिला गाजियाबाद यूपी के रूप में हुई।
विज्ञापन
वहीं, पांच गंभीर घायलों की पहचान अजय, विक्रम, छत्रसिंह, बुद्ध प्रकाश और इरशाद के रूप में हुई। इन पांचों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालात के चलते हायर सेंटर हिसार रेफर कर दिया गया। घायलों में एक युवक बाइक पर सवार था। वहीं एक व्यक्ति पैदल जा रहा था और तीन अन्य पशुओं से भरे हुए ट्रक में सवार थे।
विज्ञापन
हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस हादसे में एक ट्रक में लदे पशुधन में से 5 भैंसों की भी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। भादरा थाने में सड़क हादसे के संबध में लापरवाही से वाहन चलाकर हादसा कारित करने के दो मामले दर्ज करवाए गए हैं। दूसरे ट्रक में क्रेशर भरी हुई थी, जिसका ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसका अभी पत्ता नहीं चल पाया है।