फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three killed and three injured in two car collision in Hanumangarh Road Accidentss

Rajasthan: कारों की टक्कर में तीन की मौत, तीन गंभीर; भिडंत में एक गाड़ी के परखच्चे उड़े, दूसरी सड़क पर पलटी

Fri, 30 Jun 2023 12:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 30 Jun 2023 12:46 PM IST
सार

हनुमानगढ़ में दो कारों की आमने-सामने से टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद एक कार सड़क किराने पलट गई, जबकि दूसरी के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन
Three killed and three injured in two car collision in Hanumangarh Road Accidentss
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के हनुमानगढ़ में दो कारों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक कार सड़क किराने पलट गई, वहीं दूसरी के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर है। उन्होंने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा रावतसर थाना इलाके में रात करीब 12:30 बजे के करीब हुआ। पुलिस ने बताया कि नोहर रोड पर दो कारों की टक्कर की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की टीम को एक हरियाणा नंबर की दो कारे क्षतिग्रस्त हालत में मिलीं। एक कार सड़क किनारे पलट गई थी, वहीं दूसरी के परखच्चे उड़ गए थे। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घायल कार सवारों को रावतसर अस्पताल पहुंचा दिया था। पुलिस अस्पताल पहुंची तो डॉक्टरों ने बताया कि इंद्राज पुत्र अमरसिंह और ओमकार पुत्र जयसिंह की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दोनों कार में बैठे चार अन्य गंभीर घायलों को डॉक्टरों ने प्राथमिकी उपचार के बाद हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इनमें संदीप, कुलदीप, साहिल और संजय शामिल थे। कुलदीप की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।  
  
पुलिस ने बताया कि हरियाणा के सिरसा के रहने वाले ओमकार अपने दो बेटों साहिल और संदीप के साथ रावतसर की तरफ से आ रहा था। गाड़ी ओमकार चला रहे थे उनका एक बेटा आगे सीट पर बैठा था और दूसरा पीछे। 


वहीं दूसरी कार में कुलदीप, इंद्राज और संजय सवार थे, वे रावतसर से नोहर की ओर जा रहे थे। इस दौरान दोनों कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे का कारण जानने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि घायलों और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed