फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three including two real brothers died due to drowning in stitches Rajasthan nagaur

Rajasthan: टांके में डूबने से तीन की मौत, दो सगे भाई थे, एक शादीशुदा युवक तीन बच्चों का पिता  

Sun, 05 Jun 2022 08:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 05 Jun 2022 08:41 PM IST
सार

पुलिस ने लोगों की मदद से तीनों शव टांके से बाहर निकाल लिए हैं। सोमवार को पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Three including two real brothers died due to drowning in stitches Rajasthan nagaur
मौके पर लगी लोगों की भीड़ और विलाप करते परिजन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के नागौर में टांके में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें से दो सगे भाई थे। एक युवक पानी पीने की कोशिश में टांके में गिर गया। उसे डूबता देखा उसका भाई और एक अन्य युवक उसे बचाने के लिए टांके में कूद गए। एक दूसरे को बचाने के प्रयास में तीनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाए। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना नागौर के थांवला थाना इलाके की है। एक युवक को प्यास लगी तो वह टांके पर पानी पीने के लिए चला गया। इस दौरान पैर फिसलने के कारण वह उसमें गिर गया। उसे डूबता देख उसका भाई और दूसरा युवक उसे बचाने के लिए टांके में कूद गए। एक दूसरे को बाहर निकालने के प्रयास में तीनों ही उसमें डूब गए। मृतकों में गोपालराम (15), सुरेश (25) पुत्र कालूराम और साबुराम (25)  पुत्र चोथुराम बागरिया शामिल हैं। गोपालराम और सुरेश आपस में भाई है। वहीं, 25 साल का साबूराम शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से तीनों शव टांके से बाहर निकलवाए और परिजनों को सूचना दी। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सोमवार को उनका पीएम किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed