फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three fishermen missing for five days in tonk Bisalpur dam

Rajasthan: मछली पकड़ने गए तीन मछुआरे पांच दिन से लापता, परिजनों ने जताई बीसलपुर बांध में डूबने की आशंका

Sat, 04 Feb 2023 05:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 04 Feb 2023 05:21 PM IST
सार

एक लापता मछुआरे के पिता ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने देवली पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार और थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद को मामले की जानकारी दी। शनिवार से मछुआरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Three fishermen missing for five days in tonk Bisalpur dam
इन मछुआरों की तलाश की जा रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के टोंक जिले में बीसलपुर बांध से तीन मछुआरों के पिछले पांच दिन से लापता हैं। ये मछुआरे मत्स्य ठेकादार के अधीन मछली पकड़ने का काम करते थे। परिजनों ने तीनों मछुआरों के बीसलपुर बांध क्षेत्र में डूबने की आशंका जताई है। इस सूचना के बाद लापता लोगों की तलाश के लिए देवली थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने सर्च अभियान शुरू करवा दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, बिहार के रहने वाले तीनों मछुआरे विनोद साहनी, सीताराम साहनी और पप्पू साहनी बांध क्षेत्र में मत्स्य ठेकेदार के अधीन काम करते थे। बीती 31 जनवरी को तीनों मछुआरे मछली पकड़ने के लिए गए थे, उसके बाद से वे वापस नहीं लौटे। 
विज्ञापन


लापता मछुआरे पप्पू साहनी के पिता जय नारायण साहनी ने अपने बेटे को काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने देवली पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार और थाना प्रभारी जगदीश प्रसाद को मामले की जानकारी दी। शनिवार से मछुआरों की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed