{"_id":"62c1bf4a4c148e76544c33b5","slug":"three-children-drown-in-pond-one-critical-condition-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर, नहाने के लिए उतरे थे छह बच्चे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत, एक की हालत गंभीर, नहाने के लिए उतरे थे छह बच्चे
Sun, 03 Jul 2022 09:39 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 03 Jul 2022 09:39 PM IST
सार
बाड़मेर में तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। छह बच्चे नहाने के लिए तालाब में उतरे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बाड़मेर में रविवार को तालाब में नहाने उतरे 3 की मौत हो गई। जबकि एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रामसर थाना इलाके के सेलाऊ गांव की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के बारिश के कारण आसपास के इलाकों में पानी भर गया है। रविवार शाम छह बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष फतेह मोहम्मद का पोता शहीद (12) पुत्र मुराद खान, आसिफ खान (11) पुत्र हसन खान और सोहेल (12) पुत्र शोबदार की मौत हो गई। जबकि जावेद (10) पुत्र शोबदार की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार छह बच्चे एक साथ नहाने के लिए तालाब में उतरे थे। दलदल होने के कारण चार बच्चे पानी में डूबने लगे तो दो अन्य बच्चों ने परिजनों और आसपास मौजूद लोगों को बुलाया। गांव के लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें गागरिया अस्पताल लेकर पहुंचे। इस दौरान तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य बच्चे को बाड़मेर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन