फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three children died due to lightning strike four were scorched all admitted in Jhalawar Hospital

Rajasthan: आसमानी बिजली गिरने से तीन बच्चों की मौत, चार झुलसे, स्कूल से लौटते समय पेड़ के नीचे खड़े थे सभी

Wed, 13 Jul 2022 08:25 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 13 Jul 2022 08:25 AM IST
सार

स्कूल से लौटते समय बारिश होने लगी। जिसके बाद 10 बच्चे पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान बिजली पेड़ पर गिर गई।

विज्ञापन
Three children died due to lightning strike four were scorched all admitted in Jhalawar Hospital
बिजली गिरने से मौत - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के एक सरकारी स्कूल से घर जा रहे बच्चों पर आसमानी बिजली गिर गई। इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई शामिल हैं। इसके साथ ही चार बच्चे झुलस भी गए। सभी बच्चों को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। आगर मालवा (मध्य प्रदेश) जिले के सोयत कला थाना क्षेत्र के सोयत खुर्द गांव में सरकारी स्कूल की छुट्टी हुई थी। 10 बच्चे एक साथ अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद बच्चे एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। जिससे बच्चे झुलस गए।

विज्ञापन


सभी बच्चों को लेकर झालावाड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इनमें सगे भाई कुंदन (16) पुत्र हरिश्चंद्र और चंदन (14) पुत्र हरिश्चंद्र निवासी सोयत खुर्द शामिल हैं। इसके अलावा भोला (16) पुत्र जगदीश वर्मा निवासी सोयत खुर्द की भी मौत हुई है। वहीं गंभीर रूप से झुलसे चार बच्चों को का इलाज जारी है। इसमें कृष्णपाल (15) पुत्र नारायण निवासी हुलिया खेड़ी, इंद्र सिंह (15) पुत्र एलकार सिंह निवासी धुलिया खेड़ी, रामबाबू (10) पुत्र कैलाश मेवाड़ा निवासी सोयत खुर्द, विशाल (14) पुत्र मेहरबान निवासी सोयत खुर्द शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed