Rajasthan: नाकाबंदी के दौरान हवाला के 10 लाख रुपए के साथ तीन पकड़ाए, सोने के सिक्के भी मिले
नए साल को लेकर पुलिस ने सीकर में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान शेखावटी पुलिस को एक कार से 10 लाख रुपए मिले। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर में पुलिस ने तीन लोगों के पास हवाला के करीब 10 लाख रुपये पकड़े हैं। इसके साथ ही पुलिस ने सात सोने के सिक्के बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी कार भी जब्त कर ली।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रामगढ़ शेखावाटी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को हवाला के रुपए ले जाते हुए पकड़ा है। नए साल को लेकर शेखावटी में नाकाबंदी की गई थी। पुलिस गाड़ियों को चेक कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार आई। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें से करीब 10 लाख रुपए और 7 सोने के सिक्के मिले।
पुलिस ने कार में बैठे युवकों से पूछताछ की। जिसमें उन्होंने बताया कि 10 लाख रुपए हवाला के हैं। पुलिस ने कार में तीन युवक रविंद्र, राकेश और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ जारी है कि वह हवाला के रुपए कहां से लेकर आए और कहां सप्लाई देने जा रहे थे।