फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three accused of robbery in Jaipur arrested from Nepal border

Rajasthan: डकैती की योजना नेपाल में बनी, पुलिस ने तीन डकैतों को बॉर्डर से पकड़ा, लाखों का माल बरामद

Fri, 06 May 2022 05:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 May 2022 05:16 PM IST
सार

जयपुर के करणी विहार में एक परिवार को बंधक बनाकर की गई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डकैती की पूरी योजना नेपाल में बनी थी और इसमें शामिल सभी बदमाश नेपाल के ही रहने वाले हैं। 

विज्ञापन
Three accused of robbery in Jaipur arrested from Nepal border
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रास्थान के जयुपर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एमादुद्दीन अहमद खान के पीएम के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने डकैती करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन बदमाशों को नेपाल बॉर्डर के पास और डकैत तुला सिंह को सोनीपत से पकड़ा गया है। सभी बदमाश नेपाल जाने की फिराक में थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि करणी विहार में मैथिलीशरण के परिवार को बंधक बनाकर डकैती करने की योजना नेपाल में ही बनाई गई थी। मामले में पुलिस ने डकैत तुला सिंह, गणेश, नारायण और रणजीत थापा को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


डीसीपी ऋिचा तोमर ने बताया कि पुलिस की टीम गुरुवार सुबह छह बजे नेपाल बॉर्डर पहुंची। यहां बॉर्डर चैक पोस्ट पर मौजूद अधिकारियों को मामले की जानकारी देकर अलर्ट किया गया। उप निरीक्षक राजेश की टीम ने घने जंगल में नाकाबंदी की। सादे कपड़ों में तैनात पुलिस टीम के करीब पांच घंटे इंतजार करने के बाद एक सफेद रंग की वैगनआर कार बॉर्डर की ओर आती हुई दिखाई दी। उसके आते ही पुलिस टीम ने कार की चाबी निकाली तो उसमें सवार गणेश, रणजीत और नारायण भागने लगे। पुलिस ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया।  
विज्ञापन


ऋिचा तोमर ने बताया कि डकैती की योजना नेपाल में बनाई गई थी और इसे वहां के 18 डकैतों ने अंजाम दिया था। इसमें 13 पुरुष और 5 महिलाएं भी शामिल थीं। इस दौरान डकैत घर से तीन लाख 80 हजार रुपये के साथ सोने-चांदी के जेवरात लूट ले गए थे। डकैती का मास्टरमाइंड रणजीत सिंह थापा था। उसे और उसके दो अन्य साथियों को पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। वहीं डकैत तुलासिंह सोनीपत हरियाणा से पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लूटा हुआ सामान किया बरामद 
पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा हुआ माल भी बरामद किया है। इनमें सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घड़ियां शामिल हैं। सोने के जेवरात में पुलिस ने झुमके, बिछिया और हार सहित अन्य सामान बरामद किया है। वहीं पुलिस ने डकैतों के पास से बरामद दो गाड़ियों को भी जब्त किया है। इनका डकैती के लिए उपयोग किया गया था। 


14 डकैतों को तलाश रही पुलिस 
पुलिस के अनुसार डकैती की वारदात में 17 लोग शामिल थे। इसमें से चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 14 आरोपियों की गिरफ्तारी होना अभी बाकी है। इनमें तपेंद्र, आर जे, आर टी ठाकुर, गोमा पत्नी हरीश, संतोष, संजीत, रूद्र, अनिल, संध्या पत्नी रुद्र, लक्ष्मी पत्नी अनिल, हेमा, हरीश, दिनेश आौर संगीता शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed