फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Three accused arrested in case of dog died after being dragged by scooty in Ajmer

Rajasthan: स्कूटी से बांधकर घसीटने से कुत्ते की मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Apr 2022 05:58 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 16 Apr 2022 05:58 PM IST
सार

अजमेर में कुत्ते को स्कूटी से बांधकर बदमाशों ने घसीटा था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Three accused arrested in case of dog died after being dragged by scooty in Ajmer
कुत्ते के साथ क्रूरता - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अजमेर में एक कुत्ते को स्कूटी से बांधकर सड़क पर घसीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। कुत्ते से क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो राह है। बताया जा रहा है कि कुत्ते से परेशान युवकों ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार डाला।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुंढ़ा गांव निवासी इसरार अली, कालू सिंह और सोहेल खान ने कुत्ते को स्कूटी से घसीटा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं गोरडियावास सरपंच पति का कहना है कि कुत्ता पागल हो गया था। उसने कई लोगों को काट लिया था। ऐसे में उसे मार दिया गया। हालांकि, टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर इलाज करने के लिए भेजा जाना चाहिए था।

विज्ञापन

यूपी के एडीएम पत्नी ने दर्ज कराया शिकायत

कुत्ते को स्कूटर से घसीटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद यह वीडियो उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के एडीएम की पत्नी तक पहुंचा। सुरभि त्रिपाठी खुद अफसर हैं। जिसके बाद उन्होंने स्कूटी के नंबर के आधार पर अजमेर में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। कुत्ते से क्रूरता का वीडियो आरोपियों के स्कूटी के पीछे चल रहे बाइक सवार ने बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed