राजस्थान: विवाहिता से गैंगरेप का तीसरा भी आरोपी गिरफ्तार, कई जगह दबिश देने के बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे
तीसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी, उसे शहर के शोभागपुरा क्षेत्र से उसे पकड़ लिया गया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में विवाहिता से हुए गैंगरेप के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। रविवार को शहर के शोभागपुरा क्षेत्र से उसे पकड़ लिया गया। उदयपुर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि 20 जनवरी को एक विवाहिता ने बाघपुरा चौकी में केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह ससुराल से पीहर जाने के लिए निकली थी। दोपहर करीब 12:30 बजे बाघपुरा खेल मैदान के पास मोहन, भेरूलाल और एक अन्य आरोपी उसके पास आए। आरोपी मोहन और भेरूलाल वहीं उतर गए, जबकि तीसरा आरोपी बाइक लेकर चला गया। उसके जाने के बाद मोहन ने उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके साथ ने भी उसका सहयोग किया।
24 घंटे में मुख्य आरोपी हो गए थे गिरफ्तार
सीओ झाडोल जितेंद्र सिंह ने बताया कि थानाधिकारी झाडोल मोतीराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई थी। टीम ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी मोहन पारगी पुत्र हकरा पारगी और भेरूलाल पारगी पुत्र धनराज को गिरफ्तार कर लिया था, जबिक एक आरोपी फरार था। उसकी तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। तलाश के दौरान पुलिस को आरोपी के उदयपुर शहर में छिपे होने की जानकारी मिली। हुलिए के आधार पर उसे शोभागपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।