फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Third accused in the gangrape of married women arrested in udaipur

राजस्थान: विवाहिता से गैंगरेप का तीसरा भी आरोपी गिरफ्तार, कई जगह दबिश देने के बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sun, 23 Jan 2022 03:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 23 Jan 2022 03:12 PM IST
सार

तीसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी, उसे शहर के शोभागपुरा क्षेत्र से उसे पकड़ लिया गया है

विज्ञापन
Third accused in the gangrape of married women arrested in udaipur
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

जिले में विवाहिता से हुए गैंगरेप के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीसरे आरोपी की तलाश के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। रविवार को शहर के शोभागपुरा क्षेत्र से उसे पकड़ लिया गया। उदयपुर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि 20 जनवरी को एक विवाहिता ने बाघपुरा चौकी में केस दर्ज कराते हुए बताया कि वह ससुराल से पीहर जाने के लिए निकली थी। दोपहर करीब 12:30 बजे बाघपुरा खेल मैदान के पास मोहन, भेरूलाल और एक अन्य आरोपी उसके पास आए। आरोपी मोहन और भेरूलाल वहीं उतर गए, जबकि तीसरा आरोपी बाइक लेकर चला गया। उसके जाने के बाद मोहन ने उसके साथ दुष्कर्म किया, उसके साथ ने भी उसका सहयोग किया। 

विज्ञापन


24 घंटे में मुख्य आरोपी हो गए थे गिरफ्तार
सीओ झाडोल जितेंद्र सिंह ने बताया कि थानाधिकारी झाडोल मोतीराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई थी। टीम ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी मोहन पारगी पुत्र हकरा पारगी और भेरूलाल पारगी पुत्र धनराज को गिरफ्तार कर लिया था, जबिक एक आरोपी फरार था। उसकी तलाश के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। तलाश के दौरान पुलिस को आरोपी के उदयपुर शहर में छिपे होने की जानकारी मिली। हुलिए के आधार पर उसे शोभागपुरा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed