फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Thieves extracted oil from the IOC pipeline passing through the farm

Sirohi: खेत से गुजर रही पाइप लाइन में सेंधमारी, वाल्व में लीकेज के बाद फैला तेल, खेत मालिक गिरफ्तार

Sun, 22 Jan 2023 11:39 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 22 Jan 2023 11:39 AM IST
सार

किवरली गांव में हाईवे से कुछ दूरी पर स्थित खेत से गुजर रही आईओसी की पाइप लाइन में चोरों ने सेंधमारी कर दी। वाल्व में लीकेज बाद खेत में फैला तेल। खेत मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Thieves extracted oil from the IOC pipeline passing through the farm
तेल पाइप लाइन में सेंधमारी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की मुंद्रा-पानीपत पाइप लाइन में चोरों ने सेंध मार दी। पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर क्रूड ऑयल चोरी किया जा रहा था। मामले की भनक लगते ही आईओसी अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आईओसी अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। वाल्व को हटाकर पाइपलाइन की मरम्मत की गई।

विज्ञापन


आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के किवरली गांव में हाईवे से कुछ दूरी पर स्थित खेत से गुजर रही आईओसी की पाइप लाइन में चोरों ने सेंधमारी कर दी। खसरा नंबर 782 से होकर जा रही पाइप में ड्रील कर वाल्व लगा दिया गया। मामले की जानकारी लगते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना मिलने पर सदर थानाधिकारी प्रवीण आचार्य ने मौका निरीक्षण किया। यहां पहुंचने पर देखा कि खेत में लगी अरंडी की फसल के बीच क्रूड ऑयल फैला हुआ है। आईओसी अधिकारियों ने तत्काल पाइप लाइन का मरम्मत कार्य शुरू करवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने खेत मालिक को हिरासत में लिया
एनएच 27 से दूर होने और अरंडी की फसल के चलते पाइप लाइन में सेंधमारी की भनक तक नहीं लगी। सूत्रों की मानें तो क्रूड ऑयल चोरी करने वाले लोगों ने पाइप लाइन में वाल्व लगाया था, लेकिन वाल्व लीकेज होने के चलते क्रूड ऑयल अरंडी की फसल के बीच फैल गया। मामले की गंभीरता के चलते सदर पुलिस ने खेत मालिक को हिरासत में लिया है। खेत मालिक को थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। खेत मालिक से मिली जानकारी के आधार पर तेल चोरों के गिरोह का पर्दाफाश हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में भी रोहिड़ा थाना क्षेत्र में हो चुकी है घटना
वहीं, पूर्व में सिरोही ज़िले के रोहिडा थाना क्षेत्र में ऐसी घटना हो चुकी है। उसके बाद भी जिम्मेदार नींद में हैं, जिसकी जांच सिरोही पुलिस से एसओजी ने फाइल तलब करके अपने पास ली थी उसके बाद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फाइल सीआईडी सीबी के पास गई है। इस घटना में कई जिम्मेदारों की भूमिका व कार्य शैली संदेह के दायरे में प्रतीत हुई थी, लेकिन अभी तक कोई कठोर एक्शन जांच एजेंसियों ने नहीं लिया। यही वजह है कि आज भी सिरोही जिले में ऑयल चोर बेख़ौफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed